Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

कब शुरू हो रहा खतरों के खिलाड़ी 15, ये कंटेस्टेंट हो सकते हैं शो का हिस्सा?

sv news

नई दिल्ली। मजेदार स्टंट्स का मजा लेने के लिए एक बार फिर से तैयार हो जाइए। बहुत जल्द कलर्स का दमदार रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी अपने 15वें सीजन के साथ वापस आ रहा है। यह टीवी पर सबसे पसंदीदा शोज में से एक है और साल 2008 से लगातार टीवी पर प्रसारित हो रहा है। कई टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स इसका हिस्सा बनकर अपने अंदर के डर को भगाने की कोशिश करते हैं।

काफी पॉपुलर हुआ था सीजन 14

शो में दिखाए गए खतरनाक स्टंट्स को देखकर कई बार दर्शकों की आंखे फटी की फटी रह जाती हैं। रोहित शेट्टी पिछले 10 साल से शो के होस्ट हैं और कंटेस्टेंट को खतरनाक स्टंट्स करने में मदद भी करते हैं। खतरों के खिलाड़ी 14 हाल ही में खत्म हुआ और ये बड़ा हिट साबित हुआ।

करणवीर मेहरा थे शो के विजेता

इस सीजन के करणवीर मेहरा विजेता रहे थे और कृष्णा श्रॉफ शो की रनर अप थीं। गशमीर महाजनी, शालीन भनोट और अभिषेक कुमार शो के फाइनलिस्ट थे। शो के खत्म होने के बाद से ही लोग इसके अगले सीजन का इंतजार कर रहे थे।

कब आएगा सीजन 15?

अब खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 को लेकर अपडेट्स भी सामने आने लगे हैं। मेकर्स ने शो का हिस्सा बनने के लिए सेलेब्स को अप्रोच करना शुरू कर दिया है। शो की शूटिंग आमतौर पर मई के महीने में शुरू होती है और यह जून के आसपास ऑन-एयर हो जाता है। आप इसे कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

कौन-कौन हो सकता है शामिल?

इंडिया फोरम के अनुसार, शो के निर्माताओं ने कथित तौर पर झनक अभिनेता क्रुशाल आहूजा से संपर्क किया है। पोर्टल के एक करीबी सूत्र ने कहा, ष्केकेके 15 के लिए क्रुशाल से संपर्क किया गया है। बस इतना ही, अभी संपर्क किया गया है, वो शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं? इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा बिग बॉस 18 के दिग्विजय राठी का भी नाम सामने आ रहा है।

क्या होगी शूट की लोकेशन?

खतरों के खिलाड़ी 15 की में भी रोहित शेट्टी शो के होस्ट के तौर पर वापसी करेंगे। शो कहां शूट होगी इसकी लोकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पिछला सीजन रोमानिया में शूट किया गया था। खतरों के खिलाड़ी 14 में शिल्पा शिंदे, आसिम रियाज, निमरित कौर अहलूवालिया, नियति फतनानी, आशीष मेहरोत्रा, अदिति शर्मा, सुमोना चक्रवर्ती जैसे कंटेस्टेंट नजर आए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad