नई दिल्ली। देश ही नहीं जब भी दुनिया में अनिश्चय और डर की स्थिति देखने को मिलती है, लोग अक्सर उन भविष्यवाणियों की ओर ध्यान देते हैं जो पिछले समय में की गई है। कई बार काफी पहले हुई भविष्यवाणी सटीक साबित होती है। एक बार फिर से भविष्यवाणियों को लेकर लोगों में मन उत्सुकता जगने लगी है।
दरअसल, विशेषज्ञ प्रसिद्ध फ्रांसीसी ज्योतिषी और भविष्यवक्ता, माइकल डी नोस्त्रेदम की चर्चा इस समय खूब की जा रही है। उन्होंने सामान्य भाषा में नास्त्रेदमस के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा दावा किया जाता रहा है कि काफी पहले उन्होंने कई ऐसी भविष्यवाणी की जो सच साबित हुई है।
क्यों अचानक चर्चा में आए नास्त्रेदमस
बता दें कि इस समय दुनिया के एक प्रमुख धर्मगुरू, पोप फ्रांसिस की बिगड़ती सेहत के कारण लोगों के ध्यान एक बार फिर नास्त्रेदमस की ओर गया है। ऐसी अटकलें बढ़ रही हैं कि उन्होंने पोप फ्रांसिस और उनके भावी उत्तराधिकारी की मृत्यु की भविष्यवाणी की होगी। इतना ही नहीं कुछ जानकारों का मानना है कि नास्त्रेदमस ने 2025 में भी कुछ तबाही लाने वाली घटनाओं का भविष्यवाणी की थी।
कयामत का भविष्यवक्ता
नास्त्रेदमस को कयामत का भविष्यवक्ता भी कहा जाता रहा है। जानकार बताते हैं कि उन्होंने दुनिया में कई अनिश्चय घटनाओं को लेकर सटीक भविष्यवाणी की थी। एनडीटीवी ने न्यूयॉर्क टाइम्स के हवाले बताया कि नास्त्रेदमस ने लंदन की भीषण आग, एडॉल्फ हिटलर का सत्ता में आना, 11 सितंबर का हमला, कोविड-19 महामारी और यहां तक कि पिछले साल जापान में आए भूकंप सहित प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी।
कैसे होने लगी चर्चा?
बताया जाता है कि 1555 में प्रकाशित अपनी प्रसिद्ध पुस्तक लेस प्रोफेटीज में नास्त्रेदमस ने भविष्य में होने वाले युद्धों, प्राकृतिक आपदाओं, राजनीतिक उथल-पुथल और हत्याओं के बारे में भविष्यवाणी की थी। उनकी सबसे रहस्यमय भविष्यवाणियों में से एक जिसने ध्यान आकर्षित किया है, वह पोप फ्रांसिस के स्वास्थ्य के इर्द-गिर्द केंद्रित है।
कुछ लोगों ने कहा कि सदियों पहले नास्त्रेदमस ने वर्तमान पोप के बार में भविष्यवाणी की थी। उन्होंने इस संबंध में बताया कि बहुत बूढ़े पोप के मौत के बाद एक बढ़िया उम्र का रोमन धर्मप्रमुख चुना जाएगा। दावा किया जाता रहा है कि नास्त्रेदमस ने यह भी कहा था कि नया रोमन धर्मप्रमुख लंबे समय तक टिका रहेगा, इसके साथ ही वह कई बड़े कामों के लिए भी जाना जाएगा।
पोप के स्वास्थ्य के बारे में जानिए
पोप फ्रांसिस स्वास्थ्य परेशानियों के कारण इस समय अस्पताल में भर्ती है। हाल के दिनों में उनको सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच बताया जा रहा है कि पोप फ्रांसिस के स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार नजर आ रहा है।
वेटिकन न्यूज के अनुसार, पोप फ्रांसिस इस समय किडनी फेल की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके साथ ही उनका ऑक्सीजन थेरेपी जारी है। वेटिकन न्यूज ने बताया कि पोप फ्रांसिस ने काम फिर से शुरू कर दिया है और शाम को गाजा में पैरिश को फोन किया।
पोप ने जारी किया वडियो संदेश
इसके साथ ही पोप ने सोशल मीडिया पर अपना संदेश दिया और कहा कि वे लोगों के इतने प्रेम को लेकर अभिभूत हैं। उन्होंने इस संदेश में कहा कि वे दुनिया भर से मिलने वाले प्रेम और उनके लिए की जाने वाली प्रार्थनाओं के लिए लोगों को धन्यवाद देते हैं।