Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर प्रयागराज से गिरफ्तार

SV News

प्रयागराज की सिविल लाइंस से पुलिस टीम ने पकड़ा

प्रयागराज (राजेश सिंह)। हाथरस में छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर रजनीश कुमार को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी हाथरस की पुलिस ने की है। सिविल लाइंस सुभाष चौराहे के पास एक होटल में देर रात छापा मारकर हाथरस पुलिस की 12 सदस्यीय टीम ने उसे दबोच लिया। रात में ही आरोपी को लेकर टीम हाथरस रवाना हो गई। आरोपी ने अपने किसी परिचित के यहां ठिकाना बना रखा था। इसकी जानकारी हाथरस पुलिस को लग गई। हालांकि सिविल लाइंस पुलिस ऐसी किसी जानकारी से इनकार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर के कब्जे से मिले मोबाइल में सात छात्राओं के अश्लील वीडियो मिले हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad