Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

होली एक्सप्रेसः अखिलेश मिश्र को मिली भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान

sv news

प्रयागराज। होली एक्सप्रेस न्यूज बुलेटिन में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। यमुनापार स्थित चाणक्या कालेज के प्रबंधक अखिलेश मिश्र को भारतीय जनता पार्टी यमुनापार का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। उक्त नियुक्ति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर किया गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता जयशंकर पाण्डेय को जिला संरक्षक नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति को लेकर भांग के नशे में मस्त होकर अखिलेश मिश्र ने कहा कि इससे पूर्व जो भाजपा में होता रहा है उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व के जिलाध्यक्षों पर किसी पर भांग की ठंडई लूटने तो किसी पर शराब की बोतल लूटने का आरोप लग चुका है। मैं उसका जांच अमेरिकी संस्था एफबीआई से कराउंगा जिससे भाजपा को बदनाम करने वालों को सबक मिल सके। श्री मिश्र ने तत्काल प्रभाव से वरिष्ठ समाजसेवी कमल मिश्र को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित किया है। यही नहीं श्री मिश्र ने प्रधान संघ की जिलापदाधिकारी कंचन मिश्र को महिला मोर्चा का पदभार दिया है। अचानक होली के दिन सूबे के मुखिया अखिलेश यादव को बधाई देते हुए श्री मिश्र ने शीघ्र मंत्री पद का विस्तार करने का आग्रह किया है, जिससे यमुनापार का राजनैतिक संतुलन बना रहे।

sv news

 श्री मिश्र के मनोनयन पर  वरिष्ठ पत्रकार हरि प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक आहूत किया गया जिसमें समाजसेवी कलमतोड़ सिपाही शशिकांत तिवारी, जय प्रकाश द्विवेदी, दीनदयाल द्विवेदी, नीरज मिश्र, लल्ला सिंह, गज्जू राय, आशीष शुक्ल, सुशील पाण्डेय, हरिश्चंद्र त्रिपाठी, बाबा चाइना गेट, रंदाठेल क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष रामकैलाश विश्वकर्मा, स्वर्गीय संवाददाता अशोक पाण्डेय, विसेन, राजेश सिंह, केके तिवारी, लखनउ के फुट मार्च संवाददाता दिवाकर सिंह, कर्महीन संवाददाता शकील अहमद, स्वर्गीय वरिष्ठ संवाददाता हजारी लाल कुशवाहा, अर्द्ध स्वर्गीय संवाददाता राजीव जायसवाल, राजेश ंिसह, विमल पाण्डेय, अतुल तिवारी, उमेश सोनी, दीपक शुक्ल, राहुल मिश्र, राहुल यादव, संदीप मिश्र सहित तममा पत्रकारों व समाज के ठेकेदारों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को अबीर-गुलाल लगाते हुए भांग की ठंडई पिलाकर बधाई देते हुए श्री मिश्र से खुशी की लड्डू खिलाने का आग्रह किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad