Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल: किसी को मिलेगी खुशखबरी तो कुछ की बढ़ सकती है...

 

sv news

ग्रहों की चाल के अनुसार, सोमवार (10 मार्च 2025) को मेष मिथुन वालों के रिश्तों में मजबूती आएगी। कन्या राशि वाले बिना सोच-समझे कार्य करने से बचें। कुंभ  राशि वालों की आज बचपन की याद ताजा हो सकती है। 4 राशि वालों का दिन आज खुशखबरी भरा बीतेगा। जबकि कुछ राशि वालों का दिन सामान्य गुजर सकता है...

हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार (10 मार्च) को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। चंद्रमा का गोचर कर्क राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, सोमवार (10 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य पंडित कमला शंकर उपाध्याय (भुईपारा, मेजा, प्रयागराज) ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ  (10 March ka mesh rashifal)

नकारात्मक विचारों को अपने अंदर न आने दें। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। निवेश करने के लिए आज का दिन काफी अच्छा हो सकता है। कार्यों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। आपका आज साथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा, यादगार पल बिताने का प्रयास करें।

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (10 March ka vrishabh rashifal)

आज के दिन का आप भरपूर फायदा उठाने का प्रयास करें। सेहत को लेकर आप आज काफी एक्टिव दिखेंगे। वित्तीय अवसर का लाभ उठाने का प्रयास करें। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति काफी अच्छा रहेगा। रिश्ते में गर्मजोशी रहेगी।

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (10 March ka mithun rashifal)

आज आप अपने बच्चों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। कोई आप आज से नया कार्य शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा। परिवार की जरूरतों पर ध्यान दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। रिश्ते में मजबूती आएगी।

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (10 March ka kark rashifal)

आपका व्यवहार आपके लिए कोई खुशी का पल ला सकता है। करीबियों के साथ आपके विवाद होने की संभावना है। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। दोस्तों की मदद करने की जरूरत है। रिश्तों में रोमांटिक समय बिताएं। वैवाहिक जीवन में थोड़ा सा उतार-चढ़ाव हो सकता है, चिंता की कोई बात नहीं है।

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  (10 March ka singh rashifal)

आज आप अपना खाली समय अपने परिवार के साथ बिताने का प्रयास करें। वित्तीय लेन-देन में सावधानी रखें। रोमांटिक यादें बनी रह सकती हैं। जीवनसाथी के साथ अविस्मरणीय दिन बिता सकते हैं। परिवार से दूर रहने वाले लोगों को आज घर की याद आएगी। उनसे फोन पर ही बात करने का प्रयास करें।

कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (10 March ka kanya rashifal)

रचनात्मक कार्यों पर फोकस करने की जरूरत है। बिना सोचे-समझे फैसले लेने से बचें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। प्रियजनों के साथ उपहारों का आदान-प्रदान करने के लिए यह एक अच्छा दिन है। रिश्तों को समय देने का प्रयास करें। तरोताजा बनाए रखने के लिए योग करें।

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  (10 March ka tula rashifal)

फालतू की बातों में अपनी ऊर्जा बेकार न करें। दोस्तों के साथ पार्टी में काफी पैसा खर्च हो सकता है। पैसों पर नियंत्रण जरूरी है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। भरोसेमंद व्यक्ति की आज आपको कोई बात बुरी लग सकती है। प्यार भरा दिन बीतेगा।

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (10 March ka vrishchik rashifal)

आज आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आप काफी ऊर्जा से भरे रहेंगे। सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने की जरूरत है। दूर से किसी रिश्तेदार की ओर से कोई खुशखबरी आ सकती है। प्रेमी की भावनाओं को समझने और अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए समय निकालें। विदेश में रहने वाले लोगों से कोई अप्रिय समाचार भी मिल सकता है। जिसकी वजह से आपको काफी बुरा लग सकता है।

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (10 March ka dhanu rashifal)

आपका आज स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है। यात्रा से लाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी के कारण आर्थिक तंगी का आपको सामना करना पड़ सकता है। सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। रोमांस करने का माहौल है, लाभ उठाएं। जीवनसाथी से दिल खोलकर बात करें।

मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  (10 March ka makar rashifal)

अपने ऊपर आज आप निराशा को बिल्कुल भी हावी न होने दें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज नई योजना के लिए विचार करना चाहिए। परिवार के साथ बेहतरीन पलों का आनंद लें। जीवनसाथी आपको दिल की बात कहेगा, आप भी उससे अपने दिल की बात कह सकते हैं। दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा। 

कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (10 March ka kumbh rashifal)

आज आपके बचपन की कुछ पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। बेवजह सोचने से बचें नहीं तो तनाव का कारण बन सकता है। सट्टा, जुआ जैसे खेलों से दूरी बनाकर रहें। बाहरी लोगों से सावधान रहने का प्रयास करें। वो आपके रिश्ते में गलतफहमी पैदा कर सकते हैं।

मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (10 March ka meen rashifal)

अगर आपकी निराशा दूर होगी। दिन सकारात्मक बीतेगा। आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। दिन में संतुलन बनाए रखने के लिए अनावश्यक खर्चों से बचें। प्रेमी के साथ खरीदारी कर सकते हैं या ट्रिप पर जाने का प्लान करेंगे। भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने लिए समय निकालें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad