Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

इन दिनों भूलकर भी न खाएं गुड़, जानें इसकी जगह किस चीज का सेवन करें

sv news


गुड़ सेहत के लिए अच्छा होता है। गुड़ के सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसके सेवन से कई रोगों से छुटकारा मिलता है, लेकिन गलत समय पर गुड़ खाने से कई सारी परेशानियां होती है। इसके साथ ही आप शहद का सेवन कर सकते हैं...

 सर्दियों के दौरान गुड़ का सेवन करना काफी जरुरी होता है। यह स्वाद के साथ ही रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन कई बार गलत समय पर गुड़ के सेवन से हेल्थ प्रॉब्लम शुरु हो जाती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसे खाने से एलर्जी, धूल-मिट्टी के कण परेशान नहीं कर पाते हैं। वहीं, अगर आप गलत समय पर अगर सही चीज खाते हैं, तो इससे आपको कम फायदे और कई नुकसान ज्यादा मिलने लगते हैं।

इंस्टाग्राम पर आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ, रोबिन शर्मा ने अपने वीडियो में बताया है कि गुड़ खाने से कई बार नुकसान हो सकता है। गुड़ खाने में स्वादिष्ट होता है इसके साथ ही यह कब्ज, बवासीर, अपच, पेशाब में रुकावट और पेट की 20 प्रकार की बीमारियों के लिए काफी लाभदायक होता है। 

गुड़ कब खाएं?

डॉक्टर ने बताया कि वसंत ऋतु का आगमन हो चुका है और अगले 45 से 60 दिनों तक गुड़ का सेवन करना हानिकारक हो सकता है। इसलिए अगर आप फिट रहने के लिए गुड़ खाने से बचें।

क्या है इसके पीछे कारण?

एक्सपर्ट के मुताबिक, वसंत ऋतु में हमारे शरीर में कफ दोष का प्रकोप होता है और इस दौरान गुड़ शक्कर सभी चीजें जैसे कि मीठे पदार्थ का प्रयोग करने का मनाही की गई है। क्योंकि मीठे चीजों का सेवन करने कफ दोष और अधिक कुपित हो सकता है जो कि पहले हो रखा हो।

इसकी जगह शहद का सेवन करें

इसके जगह आप शहद का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि शहद के सेवन से अपने रुक्ष गुण के कारण मीठा होने के पश्चात भी कफ दोष को कम करने का कार्य करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad