मिर्जापुर (राजेश सिंह)। जिले के कछवां थाना क्षेत्र के खैरा गांव में एक युवक ने अपने परिचित एक युवक को पुरानी रंजिश में गोली मार दी। गोली का छर्रा युवक के पैर में लगते ही वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस घायल को अस्पताल भिजवाया और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि शुक्रवार को सुबह थाना कछवां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खैरा चौराहा के पास एक व्यक्ति मनीष पाण्डेय पुत्र राकेश पाण्डेय निवासी खैरा थाना कछवां जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 20 वर्ष को विवेक सिंह पुत्र अशोक सिंह द्वारा पुरानी रंजीश को लेकर फायर कर दिया गया। घटना में मनीष पाण्डेय के पैर में छरा लग गया। सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना कछवां पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर घायल मनीष उपरोक्त को इलाज हेतु सीएचसी कछवां भेजवाया गया। जहां डाक्टरों द्वारा स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। घायल मनीष व आरोपी विवेक सिंह आपस में परिचित है, पूर्व में किसी बात को लेकर इनके मध्य विवाद था, उसी बात को लेकर आज ये घटना कारित की गयी है। “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु तीन टीमों का गठन कर थाना प्रभारी कछवां को निर्देश दिये गये। थाना कछवां पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।