Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

चाका में भाजपा का गांव चलो अभियान: जल शक्ति मंत्री सहित विधायक ने लगाया चौपाल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। चाका में भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ करछना विधायक पियूष रंजन निषाद  ने  करछना विधानसभा के चाका  मंडल के डभाव  गांव का दौरा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया और ग्रामीणों से संवाद किया।
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विधायक करछना ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित भी किया इस दौरान उन्होंने बूथ से जुड़े कार्यकर्ताओं को खुद माइक पकड़ाई और कहा कि खुद आवाज लगाओ और मंच का संचालन करो यह देख वहां मौजूद तमाम सैकड़ो कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और उसके बाद घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इनमें आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि और स्वनिधि योजना शामिल थीं। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ला , निवर्तमान सांसद प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी , महापौर प्रयागराज गणेश केसरवानी , मंडल अध्यक्ष चाका अमित पांडे , महामंत्री यमुना पार पुष्पराज पटेल , पार्षद बलराज पटेल , पार्षद संजय भारतीय, एवं पार्टी के मंडल एवं बूथ के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी के साथ-साथ सभी लाभार्थी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad