प्रयागराज (राजेश सिंह)। पुरानी झूंसी में 30 वर्षीय अप्पे चालक लक्ष्मी नारायण तिवारी उर्फ मल्लू की गंगा तट के किनारे बीती रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव नग्न अवस्था में पड़ा था। चेहरे को भी ईंट पत्थर से कूचा गया था। वह देर रात को घर से निकला था। रात में घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। युवक की हत्या से परिजनों में भारी आक्रोश है।