Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में 25 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया ब्लॉक प्रमुख का भाई

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के कौड़िहार विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर के भाई को पुलिस ने 25 किलो गांजे के साथ गिरफ्तर कर जेल भेज दिया है। वह काफी समय से गांजे की तस्करी के धंधे में लगा था। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी। रविवार को वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
मोहम्मद मुजफ्फर कौड़िहार का ब्लॉक प्रमुख है। गो तस्करी के मामले में उसके खिलाफ कई मुकदमे पंजीकृत हैं। मुजफ्फर के भाई अकरम को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 25 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने अकरम के एक साथी अब्दुल खालिक को भी धर दबोचा। पुलिस के अनुसार मुजफ्फर अंतराज्यीय गोतस्कर गिरोह का सदस्य है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad