Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मिट्टी का टीला धसने से पांच लोगों की मौत, तीन की हालत नाजुक

SV News

कौशाम्बी (राजेश सिंह)। कोखराज थाना क्षेत्र के वॉर्ड छह बालाजी नगर के टिकरडीह में पोतनी मिट्टी खोदते समय टीला धंसने से पांच की मौत हो गई है। दो घायल हैं। जिला अस्पताल एम्बुलेंस से भेजा गया है। 
कोखराज क्षेत्र के टीकर डीह गांव में सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे तालाब में मिट्टी खोदने गए गांव के ही आठ लोग मिट्टी का टीला ढहने से दब गए। चीख पुकार मचने पर पहुंचे ग्रामीणों ने मिट्टी में दबे लोगों को निकालना शुरू किया। इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में सभी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर 35 वर्षीय ममता पत्नी अवधेश, 35 वर्षीय ललिता देवी पत्नी राजेश, 13 वर्षीय उमा देवी, 15 वर्षीय खुशी पुत्री फूलचंद्र और 70 वर्षीय कछहरी देवी पत्नी स्वर्गीय छोटेलाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं, 40 वर्षीय मैना देवी पत्नी राजू, 16 वर्षीय सपना पुत्री भारत और 35 वर्षीय आक्रोश कुमार पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इन मौतों से मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad