मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजाखास स्थित रजवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को इस वर्ष अच्छे अंक से विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
बता दें कि इस वर्ष हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में फिर प्रदेश में बेटियां अव्वल आई हैं बेटियों ने अच्छे अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है। जिसमें प्रयागराज में भी छात्राओं ने अच्छा अंक प्राप्त कर जिले में नाम रोशन किया है।
मेजाखास के रजवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान पर मेजा के बरसैता गांव की प्रिया पाल पुत्री घनश्याम पाल ने 86% अंक हासिल किया है। दूसरे स्थान पर मेजा के लक्षन का पूरा गांव की सौम्या तिवारी पुत्री मनोज कुमार तिवारी ने 85.2% अंक प्राप्त किया है और तीसरे स्थान पर मेजा के सुकाठ गांव की काजल कुशवाहा पुत्री विजय कुशवाहा ने 84.6% अंक प्राप्त किया है। वहीं हाईस्कूल में प्रथम स्थान पर क्षेत्र के दरी गांव की कृष्टि तिवारी पुत्री घनश्याम तिवारी ने 92.6% तो मेजा की ज्योति प्रजापति पुत्री गिरीशचंद्र ने भी 92.6% अंक प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर मेजा के मेड़रा गांव की कृतिका बिंद पुत्री महावीर बिंद ने 90.3% अंक व तीसरे स्थान पर मेजा के तिगजा गांव की काजल सिंह पुत्री राजेश कुमार ने 90% अंक हासिल कर विद्यालय के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रबंधक अमित यादव व प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा यादव ने सोमवार को सभी शिक्षकों के साथ हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया।
लक्ष्मी नारायण इंटर कॉलेज में भी छात्र-छात्राओं ने प्राप्त किए अच्छे अंक
मेजाखास स्थित लक्ष्मी नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विमल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने खेल के बाद यूपी बोर्ड परीक्षा में भी परचम लहराया है। एथलेटिक्स खिलाड़ी आकाश यादव ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 87% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान, खो-खो खिलाड़ी ऋचा सिंह ने 89% अंक प्राप्त कर हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में कुमकुम तिवारी व जया सिंह ने 85% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त अन्य खिलाड़ी छात्र-छात्राएं मनोरमा, गीतांजलि, अनुपमा, प्रियंका, संजय, नीरज यादव, प्रमोद पाल आदि छात्र-छात्राओं ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य विमल कुमार श्रीवास्तव ने विद्यालय के सभी मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।