सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल सहित पार्टी नेताओं ने महा पुरुषों के चित्र पर फूल माला अर्पित कर किया नमन
श्रृंग्वेरपुर में निषाद समाज के 21 लोंगो का अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मान
प्रयागराज (राजेश सिंह)। महर्षि कश्यप, सम्राट अशोक एवं निषाद राज गुह्य की जयंती आज समाज वादी पार्टी के जिला कार्यालय जार्ज टाउन में गोष्ठी कर मनाई गई।सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, जिला अध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन सहित पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के चित्र पर फूल माला अर्पित कर नमन किया।
तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि पौराणिक कथाओं में महर्षि कश्यप को महान तपश्वी, ज्ञानी एवं शक्तिशाली ऋषि के रूप में वर्णन किया गया है। मौर्य साम्राज्य के महान शासक, बौद्ध धर्म को दुनिया के कई देशों में विस्तार देकर समता मूलकसमाज की स्थापना के लिये सम्राट अशोक को हमेशा याद किया जायेगा। निषाद राज गुह्य को सेवा और सहयोग का प्रेरणा पुरुष बताते हुए कहा कि महापुरुषों ने अपने जीवन में आदर्श स्थापित कर हमें जीने की राह दी है।
सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने कहा कि आज सामाजिक कार्य में जुटे हर व्यक्ति को इन महापुरुषों की जीवनी पढ़कर सीख लेनी चाहिए।
श्रृंगवेरपुर स्थित निषादराज की प्रतिमा पर सपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप यादव ने साथियों सहित फूल माला अर्पित कर नमन किया।पूर्व प्रमुख द्वारा इस मौके पर निषाद समाज के 21 लोंगो को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर अन्य लोंगो में प्रमुख रूप से एमएलसी डॉ मानसिंह यादव,विधायक संदीप पटेल,पंधारी यादव, अमरनाथ मौर्य,नरेन्द्र सिंह,रविन्द्र यादव,महबूब उस्मानी, दान बहादुर मधुर, डॉ राजेश यादव, अरविन्द केसरवानी, शांति प्रकाश पटेल, तारिक सईद अज्जू, अमरनाथ मौर्य, आर एन यादव,नाटे चौधरी, सुधीर निषाद, संतलाल वर्मा,राजू पासी, दिनेश यादव, कुलदीप यादव, चौधरी देवीलाल, रवि गुप्ता,महेन्द्र निषाद, जय शंकर भारतीय, गीता पासी,मयंक श्रीवास्तव, जोंटी यादव,मुशीर अहमद , राम प्रताप, पप्पू यादव, मानिक चंद्र ,मृत्युंजय पाण्डेय, मो यूनुस, सुमित विश्वकर्मा, भोला मौर्य, विनय मौर्य, रंग बहादुर पटेल, सचिन श्रीवास्तव, त्रिभुवन यादव,आदि लोग मौजूद रहे।