Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

भाजपाइयों ने मेजारोड में निकाली तिरंगा यात्रा

sv news


मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। ऑपरेशन सिंदूर की  सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मेजारोड बाजार में वरिष्ठ भाजपा नेता जय शंकर पाण्डेय व मेजा मंडल अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा मेजारोड बाजार से चौराहे से शुरू हुई। उसके बाद समूचे बाजार में भ्रमण कराया गया। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा व स्लोगन लिखी तख्तियां लिए आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता के जयकारे लगाते चल रहे थे। इस दौरान तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए भारतीय सेना के वीर जवानों को नमन किया।


तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता जय शंकर पाण्डेय व मेजा मंडल अध्यक्ष शैलेश पांडे ने कहा कि आज पूरा देश पीएम मोदी एवं देश की तीन मुख्य सेना के कार्य से गौरवान्वित है। पाकिस्तान सरकार को सचेत करते हुए कहा कि अगर दुबारा भारत की तरफ नजर करेंगे तो बर्बाद हो जायेंगे।  भाजपा जिला मंत्री कृष्ण दास गुप्ता नाथू ने कहा कि पाकिस्तान मत भूलो भारत का एक-एक नागरिक में देश के प्रति वफादार है। 

गंगा प्रसाद मिश्र ने कहा कि नये भारत में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, विनय शुक्ला बिटानू, मनीष तिवारी, अखिलेश अवस्थी, हिमांशु शुक्ला,शिवम शुक्ला,सुलभ तिवारी, सत्यम शिवम तिवारी, आशीष सिंह पटेल, मुकेश तिवारी, महेश तिवारी,जगत नारायण पाण्डेय, हीरालाल द्विवेदी, अंशुमान शुक्ला, सुरेन्द्र तिवारी, रमाशंकर निषाद,राजा अग्रवाल, रूप नारायण मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, संजय तिवारी, कालू सिंह,ममता पटेल,ममता शुक्ला, विनीता विश्वकर्मा, मालती त्रिपाठी, राजेंद्र पाल, पंकज राव, विशंभर द्विवेदी सहित आदि लोग उपस्थित।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad