Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

हंडिया में फंदे से लटककर नवविवाहिता ने दी जान, प्रताड़ित किए जाने का आरोप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के हंडिया थाना क्षेत्र में एक नव विवाहिता की बृहस्पतिवार रात कमरे के अंदर फंदे से लटकता हुआ शव मिला। विवाहिता के पिता का आरोप है कि ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने जान गंवाई है। करीब दो महीने पहले बेटी की शादी जौनपुर जिले में हुई थी। 
मिली जानकारी के अनुसार हंडिया थाना क्षेत्र के सरायपिथा गांव निवासी चंद्रकांत दुबे की रिया दुबे (21) इकलौती बेटी थी। इस वर्ष वह बीकॉम द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रही थी। पिता ने बताया कि सात मार्च 2025 को जौनपुर के मुगल बादशाहपुर थाना क्षेत्र के लौंहे गांव निवासी अतुल त्रिपाठी के बेटे अमन त्रिपाठी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद 15 दिन तक उनकी बेटी जौनपुर रही। उसके बाद ससुराल के लोग उसे गोवा वाले घर पर लेकर चले गए। आरोप है कि वहां जाने के बाद सौतेली सास रंजना त्रिपाठी बेटी का सारा गहना अपने पास रख लिया और अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगी। कुछ दिन तक वहां रखने के बाद बेटी को मुंबई वाले घर पर भेज दिया। इसके बाद 14 अप्रैल को वह लोग मुंबई से अपनी बेटी को घर लाए। पिता का आरोप यह भी है कि घटना के पांच दिन पहले उनका दामाद अपनी सौतेली मां के कहने पर बेटी का नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। पति से बात न होने पर उनकी बेटी परेशान रहने लगी।
बृहस्पतिवार रात 9:22 बजे दामाद ने बेटी के नंबर पर फोन किया। बेटी बात करते हुए कमरे में चली गई। वहीं जब 9:30 बजे उनका भांजा कमरे में गया तो उसके मुंह से चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो उनकी बेटी दुपट्टे के फंदे के सहारे पंखे से लटकी हुई थी। पिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सभी के खिलाफ कठाेर कार्रवाई की मांग की है। हंडिया इंस्पेक्टर नितेंद्र शुक्ला ने बताया कि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, परिजनों की तरफ से किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर मिलने पर मामले में जांच की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad