प्रयागराज (राजेश सिंह)। नैनी के यूनाइटेड कॉलेज में रविवार को वन नेशन वन इलेक्शन (एक देश एक चुनाव) विषय पर प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अध्यक्ष काशी प्रान्त भाजपा दिलीप कुमार पटेल रहे। उन्होंने ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन भारत के लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव कराने से देश में न केवल आर्थिक संसाधनों की बर्बादी होती है, बल्कि प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यदि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाएं तो इससे समय, धन और ऊर्जा की बचत हो सकती है।
एक देश एक एक चुनाव का विरोध वही करेंगे जो देश हित कि बजाय परिवार हित आगे रखते है -पीयूष रंजन
करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद ने कहा कि एक साथ चुनाव कराने से मतदाताओं के लिए सुविधा और आसानी सुनिश्चित होती है और मतदान प्रतिशत में वृद्धि होती है। एक राष्ट्र एक चुनाव से नीतियों में अधिक निश्चित आएगी बार-बार चुनाव होने से और अनिश्चिता का माहौल बनता है। चुनाव के एक साथ होने से आर्थिक स्थिरता और विकास में वृद्धि होगी।इस दौरान जिला अध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ला, निवर्तमान जिला अध्यक्ष यमुनापार विभव प्रजापति, ब्लॉक प्रमुख करछना कमलेश द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख कौंधियारा इंद्रनाथ मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख चाका अनिल पटेल, जिला महामंत्री यमुनापार पुष्पराज पटेल, रईस चंद शुक्ला, त्रिवेणी प्रसाद पांडे, रामेश्वर द्विवेदी, सुखराज सिंह पटेल, बृजेश निषाद, अमित पांडे, नागेश्वर निषाद, अन्य क्षेत्र की जनता व छात्र -छात्राएं मौजूद रहे।