मिर्जापुर (राजेश सिंह)। जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया को वाराणसी स्थित उनके आवास पर सांप ने डस लिया। उनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाने के बाद उनकी सेहत में सुधार आया। वहीं डसने वाला सांप मर गया। इससे पहले भी चार बार जिला पंचायत अध्यक्ष को सांप डस चुका है। हर बार वह इससे बचकर बाहर निकल आए हैं। पिछले वर्ष भी उनको सर्प ने डसा था। डसने वाले पांच सांप में दो की मौत भी हो गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया को बृहस्पतिवार की शाम को वाराणसी घर से बाहर निकलते समय नागिन ने डस लिया। उनको आनन- फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद उनकी सेहत में सुधार आया। पिछले वर्ष जिला पंचायत आवास पर भी नागिन ने उनको डसा था। जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया ने बताया कि उनको पांचवी बार सांप ने डसा है। जनता के आशीर्वाद से अब वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।