मिर्जापुर (राजेश सिंह)। जिले में इंस्पेक्टर सहित पांच दरोगाओं का स्थानांतरण किया गया है। जिससे कई थानेदारों की कुर्सी बदल गई है। गुरुवार को जिले के पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा ने पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने को लेकर उक्त स्थानांतरण किया। जिसमें इंस्पेक्टर अमरजीत चौहान को साइबर थाना से थाना प्रभारी कछंवा, दरोगा अमित कुमार को थानाध्यक्ष विंध्याचल से थानाध्यक्ष जमालपुर, दरोगा वैद्यनाथ सिंह को थानाध्यक्ष अहरौरा से थानाध्यक्ष विंध्याचल, दरोगा रणविजय सिंह को थानाध्यक्ष कछंवा से थानाध्यक्ष राजगढ़, दरोगा विजय कुमार पटेल को थानाध्यक्ष जमालपुर से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया।