14,000 फीट की ऊंचाई से लेकर समुद्र के छोर तक, योगमय हुआ पूरा देश
नई दिल्ली। 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को पूरे भारत और दुनिया भर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस बार ष्एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योगष् थीम के साथ दुनिया भर में योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशाखापत्तनम में तीन लाख लोगों के साथ योग करेंगे।
योग फिटनेस से कहीं ज्यादा है, योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं है। यह आत्म-जागरूकता, मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक संतुलन और आध्यात्मिक विकास की यात्रा है। दुनियाभर में लोग योग कर रहे हैं। लोग विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेने के लिए समुद्र तट पर एकत्र हुए, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने किया।
विशाखापट्टनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश और दुनिया के सभी लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं। आज 11वीं बार पूरा विश्व एक साथ 21 जून को योग कर रहा है। योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना। ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ष्देश और दुनिया के सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं। आज 11वीं बार पूरा विश्व एक साथ 21 जून को योग कर रहा है।
भाजपा नेता हेमा मालिनी ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कहा कि मैं योग करके दूसरों को प्रेरणा देने की कोशिश कर रही हूं। योग हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है...मैं हमेशा योग करती हूं। भाजपा नेता हेमा मालिनी ने कहा, ‘..मैं योग करके दूसरों को प्रेरणा देने की कोशिश कर रही हूं। योग हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है...मैं हमेशा योग करती हूं...’
रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने शुक्रवार को पुरी के पुरी समुद्र तट पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सूर्य नमस्कार करते हुए रेत पर कलाकृति बनाई। योग दिवस न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर मनाया जा रहा है। इस दौरान अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि मैं 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित स्थान टाइम्स स्क्वायर पर आकर बेहद खुश हूं... मेरे दादाजी योग शिक्षक थे। इसलिए मैंने अपने पूरे जीवन में योग देखा है। मैं योग का अभ्यास करता हूं, और मैं हर जगह योग का माहौल देख सकता हूं। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश है। मुझे यहां आमंत्रित करने के लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ योगाभ्यास करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपकी इच्छाएं तभी पूरी होती हैं जब आप शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हैं। योग के माध्यम से आप आध्यात्मिकता के उच्च स्तर तक पहुंच सकते हैं। यह हमारे ऋषियों की परंपरा है जिसे हमारे वेदों, पुराणों और अन्य ग्रंथों ने जीवित रखा है।
योग गुरु स्वामी रामदेव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर आईटीबीपी के जवानों ने पैंगोंग त्सो के तट पर 14,100-14,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित बीओपी धन सिंह थापा और चार्त्से (24 बटालियन, लेह) पर योग किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विशाखापत्तनम में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, योग के प्रसार के लिए भारत योग की साइंस को आधुनिक रिसर्च से अधिक सशक्त कर रहा है। दिल्ली एम्स की रिसर्च में सामने आया है कि योग का कार्डिएक और न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर्स समेत महिलाओं के स्वास्थ्य और मेंटल हेल्थ में अहम योगदान है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा, भारत के प्राचीन ज्ञान से दुनिया परिचित हो रही है। आज से दिन कालगणना की दृष्टि से उत्तरायण से समाप्त होकर दक्षिणायन की ओर बढ़ने वाला दिन है। आज सबसे बड़ा दिन है। धीरे-धीरे रात बढ़ने लगेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों को बधाई... आज से दिन कालगणना की दृष्टि से उत्तरायण से समाप्त होकर दक्षिणायन की ओर बढ़ने वाला दिन है। आज सबसे बड़ा दिन है। आज यानी 21 जून को ही महाराष्ट्र की बड़ी राजनीतिक पार्टियों में से एक शिवसेना का विभाजन हुआ था। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 21 जून को ही हमने बड़ा योग किया था। वो मैराथन योग था। योग की शुरुआत मुंबई से हुई और उसी की वजह से 21 जून को महाराष्ट्र में काफी बदलाव आया है, हम यहां विकास देख रहे हैं। हमारी सरकार लोगों के लिए काम कर रही है। देवेंद्र फडणवीस और मैं पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में इस दिशा में काम कर रहे हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा, 21 तारीख को ही हमने बड़ा योग किया था (शिवसेना का दो गुटों में बंटना), वो मैराथन योग था। उस योग की शुरुआत मुंबई से हुई और उसी की वजह से 21 जून को महाराष्ट्र में काफी बदलाव आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में जो प्रस्ताव रखा गया था, उसे पूरी दुनिया ने स्वीकार किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने उस पर अपनी मुहर लगाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, आज का दिन हमारे प्रदेश के लिए भी विशेष दिन है इसलिए मैं सबसे पहले सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देता हूं।