Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

करछना विधायक ने बहनों से राखी बंधवा कर दिया एकता का संदेश

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर करछना विधायक ने नैनी स्थित वृंदावन गेस्ट हाउस में समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में करछना और आसपास के क्षेत्रों से समूह सखी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और आशा बहनें शामिल हुईं। विधायक ने हजारों बहनों से राखी बंधवाकर इस परंपरा को सम्मानित किया।

सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर बहनों का आना-जाना जारी रहा। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने तिलक, आरती और मिठाई के साथ राखी बांधी। उन्होंने विधायक के दीर्घायु और सफलता की कामना की।

विधायक ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी का त्योहार नहीं है। यह सुरक्षा, सम्मान, भरोसा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने बहनों को भरोसा दिलाया कि वे उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर चाका ब्लॉक प्रमुख अनिल पटेल, नन्हें प्रधान, विनय पांडेय, रानू तिवारी, अनूप दास, सत्य प्रकाश, शशि निषाद, किरण, अवधेश निषाद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad