Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मेजा में दो वारंटी अपराधी गिरफ्तार: एक पर हत्या का प्रयास, दूसरे पर आर्म्स एक्ट का मामला

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा पुलिस ने क्षेत्र से दो वारंटी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।
मेजा थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक परमानंद सिंह ने 21 अगस्त गुरुवार को मेजा खास से 30 वर्षीय रामसिंह को गिरफ्तार किया। रामसिंह पर पास्को एक्ट में कोर्ट में धारा 323, 504, 506 और 308 के तहत मामला दर्ज है।

SV News

गुरुवार को ही उप निरीक्षक अर्जुन सिंह ने कोरांव थाना क्षेत्र के ग्राम चांदी से 60 वर्षीय सिपाही लाल को गिरफ्तार किया। सिपाही लाल पर एसीजेएम कोर्ट में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज है।
यह अभियान यमुनानगर के पुलिस उपायुक्त और मेजा के सहायक पुलिस आयुक्त के पर्यवेक्षण में चलाया गया। दोनों अपराधियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad