Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मेजा में कांग्रेस नेता के घर पहुंची पुलिस: पीएम मोदी के वाराणसी दौरे से पहले नमस्ते यादव नजरबंद

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा के दरी गांव में बुधवार की देर शाम पुलिस की टीम पहुंची। कांग्रेस नेता नमस्ते यादव के घर के बाहर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत पहरा लगा दिया। यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 सितंबर 2025 को होने वाले वाराणसी दौरे से पहले की गई है।

SV News

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम के दौरे के दौरान लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई थी। इसी को देखते हुए प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दी है। नमस्ते यादव ने कहा कि रायबरेली में राहुल गांधी को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रोके जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। युवाओं की आवाज को दबाया जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र बचाओ और संविधान बचाओ के नारे के साथ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। वे इस अलोकतांत्रिक रवैये के खिलाफ मजबूती से डटे रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad