Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में पति की हत्या कर शव कुएं में फेंका, आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में एक पति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
घटना 19 सितंबर की है। मृतक रवि उर्फ सोनू सिंह अपने लेबर को खाना पहुंचाने खेत में गए थे। वह वापस नहीं लौटे। उनके भाई सूरज सिंह ने 21 सितंबर को पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 22 सितंबर को रवि का शव गांव के बाहर एक खेत में स्थित कुएं से बरामद हुआ।
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी संध्या सिंह का गांव के ही प्रेमी विकास से अवैध संबंध था। दोनों फोन पर बात करते थे और मिलते भी थे। रवि को इस बारे में पता चल गया था। वह पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। इससे परेशान होकर संध्या और विकास ने रवि की हत्या की योजना बनाई।
विकास ने 19 सितंबर को खेतों की तरफ गए रव उर्फ सोनू सिंह के उपर खंती से रवि के सिर और गले पर वार किया। बाद में देर रात शव को कंधे पर उठाकर पास कुएं तक ले गया। एक साड़ी में पत्थर बांधकर मृतक की कमर से बांध दिया और शव को कुएं में फेंक दिया।
थाना प्रभारी यशपाल सिंह, चौकी प्रभारी नारीबारी रमेश सिंह, दरोगा गौरव यादव सहित पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को नारीबारी से खीरी जाने वाले मार्ग पर टोंस नदी के पुल के पास से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल, कपड़ा और पत्थर बरामद किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad