Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: पुलिस की पशु तस्करों से हुई मुठभेड़ में दो सगे भाइयों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के उतरांव थाना क्षेत्र में पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। घेराबंदी करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों भाई गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके उनका इलाज कराया। दोनों भाइयों पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनायतपट्टी गांव के पास नहर के किनारे सोमवार सुबह उतरांव पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इसमें सगे भाइयों के पैर में गोली लगी, जिससे दोनों जख्मी हो गए। मौके से पुलिस ने एक पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस बरामद किया है। घायल पशु तस्करों को अस्पताल भेजा गया है। दोनों के खिलाफ उतरांव थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। 
पुलिस के अनुसार उतरांव गांव के रहने वाले मो. अलीम और नसीम पशु तस्कर हैं। पुलिस को दोनों की काफी समय से तलाश थी। सोमवार सुबह उतरांव पुलिस को पता चला कि दोनों भाई मवेशियों को तस्करी के लिए ले जा रहे हैं। खबर पाकर पुलिस दोनों के घर पहुंची तो वह नहीं मिले। वापस लौटते समय इनायत पट्टी गांव के पास नहर के बगल झाड़ी में छिपे पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें अली व नसीम के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गए। जबकि उनके अन्य साथी फायरिंग करते हुए भाग निकले। इस संबंध में उतरांव के थाना प्रभारी प्रीतम कुमार तिवारी ने बताया कि अलीम और नसीम पशु तस्कर हैं। दोनों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। उनके साथियों का नाम पता चला है, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad