Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कौंधियारा ब्लॉक में मंदिरों में उमड़ी भीड़, महिलाओं ने की पारंपरिक पूजा

 

sv news

 प्रयागराज में गोवर्धन पूजा, अन्नकूट महोत्सव

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज जनपद के कौंधियारा ब्लॉक में दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप में गोवर्धन पर्वत के प्रतीक बनाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद अन्नकूट का भोग लगाया गया। गांव-गांव में महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से गोवर्धन की पूजा की, जिसमें उनके सिंगार पर हल्दी, रोली और फूलों से सजावट की गई।

बच्चों ने गोवर्धन बाबा की जय, श्री कृष्ण गोविंद हरे की जय और जय जय श्री कृष्णा गोवर्धन धारी की जय जैसे जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर ग्रामीणों ने कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और मटका फोड़ जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए।

स्थानीय समाजसेवी संगठनों ने इस दिन को पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाने का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने गौ सेवा और स्वच्छता में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad