प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के चकिया स्थित राजरुपपुर में अनियंत्रित कार की चपेट में आने से एक लोगों की मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आक्रोशित भीड़ ने वाहनों में तोड़-फोड़ करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दुर्घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज के चकिया स्थित राजरूपपुर में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। जिसमें अनियंत्रित कार ने सात लोगों को टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर एक लोगों की मौत हो गई है। पब्लिक काफी आक्रोशित है। जगह पर पब्लिक तोड़फोड़ कर रही है। प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करने में लगी हुई है। लेकिन पब्लिक का आक्रोश बढ़ता नजर आ रहा है।
शहर के व्यस्ततम इलाके राजरूपपुर में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ। बाजार की दुकानों में दीवाली की खरीदारी कर रही भीड़ में अचानक तेज रफ्तार कार घुस गई। 8 लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायलों में प्रदीप की मौत हो गई है, जबकि सात घायल हैं। वहीं दुकानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे से नाराज लोग हंगामा कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि दीवाली का त्योहार कल यानी सोमवार को है। आज रविवार को छोटी दीवाली है। शहर के सभी बाजार में काफी रौनक है। उमड़ी भीड़ खरीदारी कर रही है। वहीं राजरूपपुर में भी लेबर चौराहे के सामने सड़क की पटरियों पर लाई, लावा, चीनी मिठाई, गट्टा के साथ ही माला-फूल आदि की दुकानें सजी थीं।
बाजार में सजी दुकानों पर खरीदारी के लिए काफी भीड़ जुटी थी। इसी बीच तेज रफ्तार से जा रही जगुआर ने सड़क के किनारे खड़ी ठेला, कार और बाइक को टक्कर मार दिया। इसकी चपेट में आने से चालक समेत सात लोग जख्मी हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया है कि राजरूपपुर निवासी सुनील कुमार, उमेश चंद्र, आयुष, स्वाति, शुभम, शनि, प्रदीप जगुआर की टक्कर से घायल हो गए। साथ ही उसका चालक भी घायल हो गया। इसमें प्रदीप की मौत हो गई।
आसपास कई ठेले पर सजी दुकानें तितर-बितर हो गईं। सड़क पर सामान बिखर गया। दो कार समैत कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। लोगों की चीख पुकार मचने से अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। कार चालक भी गंभीर रूप से घायल है, बेहोश है। भीड़ ने कार को घेर रखा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार जगुआर कार झलवा से चकिया की तरफ जा रही थी। राजरूपपुर में शिव मिष्ठान भंडार के पास खड़ी कार में और उसके बाद ठेला में टक्कर मारते हुए कई बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे चालक समेत आठ लोग जख्मी हो गए। हादसे से नाराज स्थानीय लोगों ने हंगामा कर रहे हैं। एक और युवक के मरने का भी हल्ला मचा हुआ है, लेकिन अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस को कार से शराब की बोतल मिली है, जिसके आधार पर माना जा रहा है कि नशे की हालत में कार चलाई गई होगी। इंस्पेक्टर धूमनगंज अमरनाथ राय का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है।