मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को दो बजे के लगभग जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, डीएफओ अरविन्द कुमार यादव के साथ कृष्ण मृग क्षेत्र चांद खम्हरिया पहुंच गए। दोनों अधिकारियों के पहुंचने के पहले वन क्षेत्राधिकारी अजय सिह वन विभाग की स्थानीय टीम के साथ पहुंच चुके थे। डीएम व डीएफओ ने सबसे पहले चांद खम्हरिया के लगभग 21 हेक्टेयर क्षेत्र में लगाए गए विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों का निरीक्षण किया। इसके बाद हिरण पार्क पहुंच गए। पार्क में रहे वाच टावर पर चढ़ दर्लभ प्रकार के ब्लैक बग को देखा। डीएम ने डीएफओ से पूछा कि कृष्ण मृग क्षेत्र में और कौन सा कार्य किया जाए, जिससे इनकी संख्या में तेजी से इजाफा हो सके।
डीएफओ व वन रेंजर अजय सिंह से पूरी जानकारी लेने के बाद डीएम महुली, चांद खम्हरिया सहित आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मौके पर उपस्थित रहे जिला पंचायत सदस्य राजेश कुमार सिंह व महुली के प्रधान विमल नारायण तिवारी, चांद खम्हरिया के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि श्री नारायण पांडेय सहित कई ने बताया कि महुली व चांद खम्हरिया सहित आसपास के गांवों में बेलन नहर का पानी समय पर नहीं पहुंचता। इसके अलावा, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य की समस्याएं हैं, डीएम ने ग्रामीणों के साथ काफी देर तक बैठक कर उनकी समस्याएं सुनने के बाद निराकरण का भरोसा दिया। कहा कि वह जल्द ही चांद खम्हरिया दोबारा पहुंचेंगे। इस मौके पर वन दरोगा अरुण कुमार श्रीवास्तव, वन दरोगा आदर्श त्रिपाठी, वन रक्षक श्याम प्रकाश त्रिपाठी, वन रक्षक अनिल कुमार यादव, वनकर्मी भाष्कर श्रीवास्तव सहित कई रहे।