Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

नैनी पुल से कूदने पहुंची युवती को महिला ने बचाया. मौके पर भीड़ जुटी, पुलिस को सौंपा

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)। नए यमुना पुल पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती पुल से नदी में छलांग लगाने पहुंच गई। युवती नदी में छलांग लगाती इसे पहले एक महिला ने उसे पकड़ लिए ये आत्महत्या करने से बचा लिया। घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची नैनी पुलिस को महिला युवती को सौंप दिया। पुलिस युवती के बारे में जानकारी जुटा रही है।

गुरुवार की शाम नैनी के नए यमुना पर काफी भीड़ जमा थी। उस दौरान एक युवती आत्महत्या करने के नीयत से नए यमुना पुल पर पहुंची और मौके देखकर छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ी। उसी दौरान मौके पर रही एक महिला ने उसे। दौड़के पकड़ लिया। इस दौरान महिला ने युवती को आत्महत्या करने से बचा लिया। महिला ने काफी देर तक युवती को अपने सीने से लगाए रखा।

इस घटना के दौरान नए पुल पर काफी भीड़ जुटी रही। लोग युवती के बारे जानकारी जुटाते रहे को युवती कौन है और कहां की है। हालांकि महिला ने तत्काल नैनी पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर महिला ने युवती को सौंप दिया और चली गई। उधर पुलिस युवती से उसके बारे में जानकारी जुटाती रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad