Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

शंकरगढ़ में राम-जानकी मंदिर स्थल को लेकर विवाद

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनापार शंकरगढ़ नगर पंचायत शंकरगढ़ के सदर बाज़ार स्थित करीब दो सौ वर्ष पुराने राम-जानकी मंदिर परिसर में निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जीर्णोद्धार के नाम पर मंदिर परिसर के हिस्से में दुकानें बनाई जा रही हैं, जिससे क्षेत्र में नाराजगी बढ़ गई है।

लोगों का कहना है कि यहां वर्षों से हनुमान मंदिर, राम-जानकी मंदिर, राम दरबार और शिव मंदिर स्थापित हैं और यह स्थल नगरवासियों की आस्था से जुड़ा हुआ है। निवासियों ने यह भी सवाल उठाया है कि वर्षों पहले चोरी हुई मूर्ति की बरामदगी के बाद उसे पुनः मंदिर में स्थापित किया गया या नहीं, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत द्वारा 2011 में मंदिर परिसर की भूमि को किसी व्यक्ति विशेष के नाम दर्ज किए जाने पर भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि बिना स्पष्ट जांच के धार्मिक स्थल का व्यावसायिक उपयोग स्वीकार नहीं होगा।

लोगों ने प्रशासन और राजस्व विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर धार्मिक स्थल की मूल संरचना और आस्था की रक्षा करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad