Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: एक करोड़ रुपये की चोरी में बदमाशों का मिला सुराग, पुलिस गिरफ्तारी का कर रही प्रयास

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के थरवई इलाके में लगभग एक करोड़ रुपये की सनसनीखेज चोरी की वारदात हुई थी। जांच-पड़ताल कर रही पुलिस राजफाश के करीब पहुंच गई है। बदमाशों का सुराग मिल गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी का पुलिस दावा कर रही है। थरवई क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र दीनानाथ शुक्ला के घर शनिवार की रात चोरी हुई थी। चोरों ने घर के ऊपरी हिस्से में बने तीन कमरों में रखे बाक्स और अलमारी का ताला तोड़ दिया था। इसमें रखे करीब 700 ग्राम सोने व लगभग साढ़े तीन किलोग्राम चांदी के जेवर समेत एक करोड़ से अधिक का सामान पार कर लिया था। इलाके में हुई इस बड़ी चोरी की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। घटना के खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीमों को भी लगाया गया है। कई दिनों की खोजबीन और सुरागरसी के बाद अब जाकर पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर ली है। अब उनकी गिरफ्तारी व चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास चल रहे हैं। एसीपी थरवई अरुण परासर का कहना है कि घटना में विवेचना चल रही है। जल्द ही आरोपित गिरफ्तार करके जेल भेजे जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad