Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में कड़ाके की ठंड जारी, जनजीवन प्रभावित

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)।   लगातार बनी गलन से संगमनगरी पूरी तरह से जकड़ गई है। गलन ने पूरे शहर की रफ्तार को धीमा कर दिया है। दिन हो या रात, ठंड हर पल अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। सुबह कोहरा साथ ही सर्द हवा ने लोगों को कंपकंपाए रखा। दोपहर में खिली हल्की धूप से भी राहत नहीं मिली और शाम होते ही गलन ने फिर से पहरा बैठा दिया। हर कोई जल्द से जल्द अपने गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश में नजर आया। जगह-जगह अलाव जलाकर गलन से राहत पाने की कोशिश कर रही भीड़ ने यह बता रही थी कि ठंड कितनी तीखी है। पहिया वाहन चालकों के लिए हालात और भी मुश्किल रहे। दस्ताना, टोपी और मफलर लगाने के बावजूद ठंडी हवा चेहरे को चीरती महसूस हुई। कई जगहों पर लोग चाय की दुकानों पर रुककर गर्म चाय का सहारा लेते दिखे। दोपहर बाद हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन उसमें गर्माहट की कमी साफ महसूस हुई। धूप की मौजूदगी से केवल आंखों को तसल्ली मिली, शरीर को नहीं। बाजारों में भी रौनक अपेक्षाकृत कम रही। दुकानदार अलाव जलाकर बैठे रहे और ग्राहक जल्दी-जल्दी खरीदारी कर घर लौटने में ही भलाई समझते रहे। शाम ढलते ही गलन और तेज हो जाती है। सूरज के जाते ही तापमान में गिरावट ने ठंड को और धारदार बना रहा। गलन ऐसी मानो सीधे बदन में उतर रही। सड़कों, पार्कों और खुले मैदानों में उपस्थिति अपेक्षाकृत काफी कम हो गई है। रात के समय ठंड का असर और गहरा हो गया। गलन इतनी तेज रही कि हीटर और रजाइयों के बावजूद लोग ठिठुरते नजर आए। मौसम के जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का यह सिलसिला जारी रह सकता है और गलन से फिलहाल राहत के आसार कम हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस और इससे पहले शनिवार को यह 16.8 डिग्री और शुक्रवार को 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार को और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस, रविवार को आठ डिग्री सेल्सियस था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad