प्रेमिका के इनकार पर आत्महत्या का प्रयास, पीएसी ने बचाया
प्रयागराज (राजेश सिंह)। नैनी के नए यमुना पुल से देर शाम एक युवक ने यमुना में खुदकुशी करने के लिए छलांग लगा दी। इस दौरान पुल के नीचे रहे पीएसी और जल पुलिस के जवानों ने उसे युवक को रेस्क्यू कर बचा लिया। युवक को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक युवक बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल युवक के घरवालों को जानकारी दे दी गई है। घटना कीडगंज थाना क्षेत्र की है।
अब जानिए पूरी घटना
बिहार में समस्तीपुर सारंजन थाना अंतर्गत नौवा चका गांव का रहने वाला अरविंद राय 30 वर्ष का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह उस लड़की से विवाह करना चाहता था। मंगलवार को वह प्रयागराज माघ मेला आया हुआ था।शाम करीब 5 बजे के बाद वह नैनी के नए यमुना पुल पर पहुंचा और कुछ देर तक टहलता रहा।
कुछ देर के बाद वह नए यमुना पुल की रेलिंग पर चढ़ा और पुल से यमुना में छलांग लगा दी। उस दौरान युवक के यमुना में छलांग लगाते ही पुल के नीचे रहे पीएसी के जवान और जल पुलिस ने तत्काल डूब रहे युवक को रेस्क्यू कर बचा लिया। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिक उपचार कर उसे इलाज के लिए भेज दिया। इलाज के बाद कीडगंज पुलिस युवक को अपने साथ स्वास्थ्य होने पर थाने ले आई।
थाना प्रभारी कीडगंज ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह कुछ बोल रहा है। कभी किसी से शादी करने की बात करता है तो कभी दिल्ली के लाल किले की बात करता है। फिलहाल युवक के घरवालों को सूचना कर दी गई है। घरवालों के आने पर युवक को सौंप दिया जाएगा।
