Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

महिला सुरक्षा के झूठे दावे करते हैं मुख्यमंत्रीः अखिलेश यादव

sv news

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेरठ में मां पर हमला कर बेटी के अपहरण की घटना को लेकर भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था खराब होने का सवाल उठाया है। सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। महिला सुरक्षा के झूठे दावे करने वाले मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता 2027 में सत्ता से बाहर कर देगी। शुक्रवार को जारी बयान में सपा प्रमुख ने कहा कि मेरठ की घटना बेहद गंभीर है। भाजपा सरकार अपराधियों को संरक्षण देते-देते आज जिस स्तर पर पहुंच गई है, वहां से वापस नहीं लौट सकती, क्योंकि अपराधी उनके राज खोल देंगे।

महिला अपराध और साइबर क्राइम में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर पहुंच गया है। इसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार है। प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हर 15 दिन में दुष्कर्म की शर्मनाक घटना हो रही है। सरकार झूठे विज्ञापनों से सच्चाई को छुपा नहीं सकती है। सपा प्रमुख ने कोडीनयुक्त कफ सीरप मामले को लेकर कहा कि यह मामला एशिया लेवल का निकल रहा है। प्रदेश में माफिया राज प्रमोशन पा गया है। भाजपा का ‘महा-माफिया राज’ घरों में ‘बोतल-बंद’ होकर पहुंच रहा है। इस अरबों की काली-कमाई में ‘सत्ताधारी की भागीदारी’ है। भाजपा अंतिम पारी का अंतिम चरण खेल रही है, उसके ओवर अब ‘ओवर’ हो गये हैं। भाजपा मैच खत्म होने से पहले ही ‘आल आउट’ हो रही है।

बीएलए को उपलब्ध कराएं नो मैपिंग मतदाताओं के नोटिस

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा को ज्ञापन भेजकर बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत नो-मैपिंग मतदाताओं के नोटिस बूथवार उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन में नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 300 वोटों पर बूथ बनाने की शिकायत भी की गई है। उन्होंने कहा गया है कि ड्राफ्ट सूची के अनुसार 166 बूथ कम होने चाहिए थे, लेकिन 59 बूथ बढाए गए हैं। वहीं बुलंदशहर में नो-मैपिंग वोटरों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad