Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अखिलेश यादव की पुत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ मुकदमा

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पुत्री अदिति की एआइ जनरेटेड फोटो लगाकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले इंस्टाग्राम यूजर शेखर 93653 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एमएलसी डाॅ. मान सिंह यादव ने साइबर थाने में एफआइआर लिखवाई है। साथ ही आरोपित की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।

सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता आक्रोशित

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पुत्री की एआइ जनरेटेड फोटो लगाकर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की हुई तो वह आक्रोशित हो उठे। एमएमसी डाॅ. मान सिंह यादव ने साइबर थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने तत्काल इंस्टाग्राम यूजर शेखर 93653 के खिलाफ धारा 66, 66डी, 67, 74 के तहत प्राथीमिकी दर्ज की।

छवि धूमिल करने की सुनियोजित साजिश बताया 

एमएलसी ने आरोपित इंस्टाग्राम यूजर की असली पहचान सुनिश्चित करके उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा उसकी आइडी को तत्काल बंद कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इंटरनेट मीडिया पर किए गए इस कृत्य से सपा नेता अखिलेश यादव समेत पार्टी के समर्थकों की छवि धूमिल करने की सुनियोजित साजिश की गई है।

सपा महिला सभा की धरना-प्रदर्शन की चेतावनी 

दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी की महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव, सावित्री सिंह, स्मिता जायसवाल ने भी आरोपित की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि शीघ्र गिरफ्तारी न हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad