Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

माघ मेला : पौष पूर्णिमा पर दस लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी; मुख्य स्नान जारी

 

sv news

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शनिवार को सुबह 11 बजे तक पौष पूर्णिमा स्नान पर दस लाख श्रद्धालुओं ने संगम सहित अन्य गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। संगम में श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। कल्पवासियों ने भी शिविरों में डेरा डाल लिया है। पौष पूर्णिमा स्नान को लेकर सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए है । पौष पूर्णिमा के मौके पर त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के लिए जमा हुए श्रद्धालुओं ने गंगा आरती की। यह माघ मेला 2026 का पहला स्नान और पहला दिन है।

निगरानी कर रही यूपी एटीएस

माघ मेले को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है, और यूपी एटीएस की मोबाइल पेट्रोल स्क्वॉड माघ मेले के इलाके की निगरानी कर रही हैं। 8 बजे तक 6 लाख 50 हजार श्रद्धालुओं ने संगम में किया पवित्र स्नान।

sv news


प्रयागराज में माघ मेला अधिकारी ऋषि राज ने कहा माघ मेला आज पौष पूर्णिमा स्नान के मौके पर शुरू हो गया है। हम अभी संगम क्षेत्र में हैं, और सभी इंतज़ाम पूरे हो गए हैं। हमारे पास यहां काफ़ी चेंजिंग रूम उपलब्ध हैं, और सुरक्षा और निगरानी के इंतज़ाम भी हैं। आज सुबह 8 बजे तक 6 लाख 50 हज़ार श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान किया है। 

किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि महाराज ने किया स्नान

प्रयागराज में किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि महाराज ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया और कहा कि ...आज पौष पूर्णिमा स्नान का बहुत महत्व है, इस शुभ अवसर पर श्रद्धालु पवित्र स्नान करने आ रहे हैं... मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वे आएं और इस पवित्र आयोजन का अनुभव करें, और हमारे संगम क्षेत्र को साफ रखने में भी मदद करें..."

sv news


माघ मेले में पकड़े गए दो फर्जी बाबा

माघ मेले में नकली नोट चलाने पर दो बाबा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बाबा के पास चूरन वाली नोट मिले हैं। पुलिस जांच में आधार कार्ड भी फर्जी बताए जा रहे हैं। मेला पुलिस दोनों ही बाबा का सत्यापन करने में जुटी है।

मेला क्षेत्र में 17 अस्थायी थाने और 42 पुलिस चौकियां स्थापित

प्रशासन का दावा है कि इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। मेला क्षेत्र में 17 अस्थायी थाने और 42 पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। एसपी मेला नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि सुरक्षा के लिए 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने भी मोर्चा संभाल लिया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।

25 लाख श्रद्धालुओं के पुण्य की डुबकी लगाने का अनुमान

sv news

मेला के सातों सेक्टर के पांटून पुलों को वनवे कर दिया गया है। शनिवार को पौष पूर्णिमा पर प्रशासन का करीब 25 लाख श्रद्धालुओं के पुण्य की डुबकी लगाने का अनुमान है। सीएम योगी ने माघ मेला के आगाज पर कल्पवासियों व श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं।

पौष पूर्णिमा स्नान के लिए शुक्रवार देर रात तक लाखों श्रद्धालु संगम तट पर पहुंच गए। मेला क्षेत्र जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति रही। कल्पवासियों ने भी शिविरों में डेरा डाल दिया। पौष पूर्णिमा स्नान को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए हैं।

 पौष पूर्णिमा के अवसर पर संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। लाखों श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। माघ मेले पर 25 लाख श्रद्धालुओं के पुण्य की डुबकी लगाने का अनुमान है। 

गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के पावन संगम स्थल पर पौष पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। शनिवार की अलसुबह से ही लाखों श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad