Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

गरीब, मजदूर और बेसहारा को निःशुल्क कानूनी सहायता देगी श्री कृष्णा विधिक सेवा समिति

SV News

प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। प्रयागराज में श्री कृष्णा विधिक सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह समिति गरीब, मजदूर और बेसहारा वर्ग को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराती है। बुधवार को वर्ष 2026 के कार्यकाल के लिए हुए चुनाव में सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध और सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव संपन्न होने के बाद सुभा सुभाष चन्द्र यादव को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि बालकृष्ण यादव को महासचिव बनाया गया है।
पदभार ग्रहण करते हुए महासचिव बालकृष्ण यादव ने समिति का मुख्य उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि समिति समाज के कमजोर वर्गों, जैसे गरीबों, मजदूरों, असहाय और जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने के लिए उनके मुकदमों की निःशुल्क पैरवी करेगी। श्री यादव ने यह भी कहा कि आने वाले समय में समिति अपनी सेवाओं का विस्तार करेगी, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक कानूनी सहायता पहुंचाई जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि समिति पूरी पारदर्शिता, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगी। पीड़ित और शोषित वर्ग को शीघ्र न्याय दिलाना समिति की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad