Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

युवक ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के करछना की थाना क्षेत्र के कटका गांव में शनिवार सुबह चार बजे एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कारणों की तलाश करने के लिए आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की शुरू की।

मृतक की पहचान अंजनी कुमार गुप्ता (26) के रूप में हुई है। उनके पिता का नाम विंध्याचल गुप्ता और माता का नाम कुसुम देवी है। अंजनी की पत्नी का नाम रीता देवी (24) है। बताया जा रहा है कि अंजनी कटका बैरियर पर पानी पुरी का ठेला लगाते थे।

रात करीब 4 बजे परिवार सो रहा था इसी बीच अंजनी ने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पिता की आंख खुली तो उन्होंने देखा की अंजनी का शव फंदे से लटका है। उन्होंने तुरंत ही परिजनों को जगाया और घटना की सूचना दी। शव देख पत्नि और मां फफक कर रो पड़ी। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad