Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

युवक का नाले में मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। क्षेत्र के पांडेय का पूरा में शनिवार सुबह पुलिया के नीचे नाले में 19 वर्षीय युवक का शव मिला। वह पल्लेदारी करता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नाले से बाहर निकलवाया। युवक के गर्दन पर चोट के निशान देखे गए। 

औद्योगिक थाना क्षेत्र के विशंभरपुर निवासी 19 वर्षीय मोहित कुमार पुत्र चिरौंजी लाल पल्लेदारी करता था। घरवालों के अनुसार वह नशे का आदी था। शुक्रवार दोपहर घर से निकला था। वह प्रतिदिन शाम तक वापस लौट आता था। हालांकि देर रात तक जब वापस नहीं लौटा तो घरवाले परेशान हो गए और उसे ढूंढने लगे। सुबह गांव वालों ने मोहित का शव नाले में पड़ा देखा। जानकारी होने पर रोते बिलखते उसके परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। इसी बीच सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव नाले से बाहर निकलवाया। मोहित पांच भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। इस संबंध में एसओ औद्योगिक क्षेत्र विपिन कुमार पाल का कहना है कि युवक के परिवार वालों ने लिखित में कोई आरोप नहीं लगाया है। स्वजन का कहना है कि वह नशे का आदी था। पुलिया पर बैठा रहा होगा, इसी समय नाले में गिरने से उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad