झूंसी, प्रयागराज (जितेंद्र शुक्ल)। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते होते बचा लोगो की बुद्धिमता के कारण बच्चो को सकुशल बाहार निकाला गया जिससे बच्चो की जान बची। बताया गया की रविवार की शाम ४ बजे मुंशी का पूरा कजरिया तालाब गारापुर मोड़ नई झूंसी के पास एक ऑटो खड़ा था तथा एक छोटी बच्ची जिसका नाम श्रेजल पुत्री उत्तम यादव उम्र ७ वर्ष गौतम और अन्य दो बच्चे माल वाहन ईरिक्शा में खेल रहे थे तभी ऑटो का बैलेंस खराब हो जाने के कारण ऑटो सहित बालिका बीस फिट गहरे तालाब में गिर गई है और डूबने लगी तभी पास में खड़ा मगरू चाट वाले व उसके पिता उत्तम यादव ने बच्ची को बचाने के लिए गहरे तालाब कूद गए और उसे बाहार निकाला लेकिन ईरिक्शा तालाब में डूब गया अधिक गहरा होने के कारण उसका कोई पता नहीं चला मौके पर स्थानीय लोगो ने रस्सी के सहारे ईरिक्शा को पता लगाने में जुटे है और मौके पर भरी भीड़ लगी है वही सूचना पाकर झूंसी पुलिस भी मौके पहुंची और बच्ची को उसके परिजनों को सौप दिया।
