Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अंसार क्लब मंडौर ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता की ट्रॉफी

sv news

★आईटीआई कॉलेज नैनी की टीम बनी उपविजेता

★मिश्रपुर में दो दिवसीय ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न

मेजा,प्रयागराज। स्थानीय मिश्रपुर गाँव के क्रीड़ा स्थल पर वॉलीबाल क्लब मिश्रपुर द्वारा डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन(डीवीए),प्रयागराज के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में जनपद की कुल 14 टीमों ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया था। पहले दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रभाशंकर उर्फ रिंकू ओझा ने फीता काटकर किया था। प्रतियोगिता का फाइनल मैच अंसार क्लब मडौर,फूलपुर और आईटीआई कॉलेज नैनी के बीच खेला गया। जिसमें अंसार क्लब मंडौर,फूलपुर की टीम ने आईटीआई कॉलेज नैनी की टीम को 25 - 20 व 25 - 18 अंकों से हराकर दो दिवसीय ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता की चैंपियन ट्रॉफी जीत कर अपने नाम कर ली।

sv news

 प्रतियोगिता के दौरान अल्ताफ अली, मुकेश शुक्ला, असफाक अहमद, राकेश कुमार व आकाश कुमार ने निर्णायक का कार्य किया। प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल ने फाइनल मैच शुरू होने से पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और विजेता टीम अंसार क्लब मंडौर,फूलपुर के कप्तान को चैंपियन ट्रॉफी व दस हजार रुपये नगद तथा उपविजेता टीम आईटीआई नैनी के कप्तान को ट्रॉफी व सात हजार रुपये नगद प्रदान किया। आयोजन समिति के संरक्षक राम सिंह पूर्व प्रधान मिश्रपुर ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि महोदय का बैच लगाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन,प्रयागराज के नवनिर्वाचित महासचिव आर.पी.शुक्ला व कोषाध्यक्ष के.बी.एल.श्रीवास्तव ने सेमीफाइनल मैच शुरू होने से पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं प्रतियोगिता के खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में आईटीआई कॉलेज नैनी ने स्पोर्टिंग क्लब ऊंज की टीम को 29 - 27 व 25 - 18 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश की थी। दूसरे सेमीफाइनल मैच में अंसार क्लब मंडौर,फूलपुर ने मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रयागराज की टीम को 23 - 25, 25 - 12 व 25 - 22 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेश चौबे, मुकेश सिंह व मुनीम शंकर ने किया। वॉलीबाल क्लब मिश्रपुर के अध्यक्ष टी.एन.सिंह ने प्रतियोगिता में पधारें अन्य अतिथियों का बैच व माल्यार्पण कर स्वागत किया। आयोजन समिति की ओर से प्रभाकर चौबे ने प्रतियोगिता में पधारें सभी अतिथियों व खिलाड़ियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त अवसर पर रामनगर प्रधान प्रतिनिधि नीरज यादव, सूबालाल सोनकर, सोनू यादव, पूर्व वॉलीबाल खिलाड़ी अंशु सिंह, फतेह बहादुर यादव, राजन मिश्रा, चंद्रमोहन राव, बी.के.केसरी, अजय कुमार, राजन यादव, ठाकुर यादव व अजय सिंह आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad