Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

स्पीकर की मेज पर चढ़ गए; भाजपा महिला सांसदों ने ओम बिरला को चिट्ठी

sv news

विपक्ष पर सदन में घिनौने कृत्यों का आरोप

सख्त कार्रवाई की मांग, पीएम सीट घेरी

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्ष के सांसदों जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। इस बीच भाजपा की महिला सांसदों ने विपक्ष के सांसदों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बाबत इन लोगों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक चिट्ठी भी लिखी है।

भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक पत्र लिखकर उनसे अपील की है कि वे उन विपक्षी सांसदों के खिलाफ नियमों के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई करें, जिन्होंने सदन परिसर में घिनौने काम किए हैं और हमारे लोकतांत्रिक संस्थानों को बदनाम किया है।

महिला सांसदों ने क्या लिखा?

चिट्ठी में लिखा, "हम 4 फरवरी, 2026 को माननीय राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जिस अनुकरणीय तरीके से आपने लोकसभा की गरिमा, मर्यादा और पवित्रता को बनाए रखा और उसकी रक्षा की, उसके लिए हम अपनी गहरी कृतज्ञता और प्रशंसा व्यक्त करना चाहते हैं। उस दिन, पूरे सदन और वास्तव में पूरे देश ने लोकसभा चैंबर के अंदर सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और खेदजनक घटनाओं में से एक को देखा।"

लेटर में आगे लिखा गया, "हमने विपक्षी पार्टी के सदस्यों को न केवल सदन के वेल में घुसते हुए देखा, बल्कि स्पीकर की मेज पर चढ़ते हुए, कागजात फाड़ते हुए और उन्हें स्पीकर की ओर फेंकते हुए भी देखा। इसके अलावा, दुख की बात है कि कुछ माननीय महिला सदस्य, आक्रामक व्यवहार करते हुए और बैनर और तख्तियां लेकर दूसरी तरफ चली गईं।"

'न सिर्फ प्रधानमंत्री की सीट को घेरा बल्कि...'

चिट्ठी में आरोप लगाया गया, "उन्होंने न केवल प्रधानमंत्री की सीट को घेरा, बल्कि ट्रेजरी बेंच में भी घुस गईं, जहां वरिष्ठ मंत्री बैठते हैं। इसलिए, हम आपसे आग्रह करते हैं कि आप उन विपक्षी सांसदों के खिलाफ नियमों के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई करें, जिन्होंने सदन परिसर में ऐसे घिनौने काम किए हैं और हमारे लोकतांत्रिक संस्थानों को बदनाम किया है।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad