Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बजटः नौवीं बार कर्तव्य भवन पहुंची वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

sv news


नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानि 1 फरवरी को लगातार नौवां बजट पेश कर देश के संसदीय इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज करेंगी। इस बजट में विकास की गति बनाए रखने, राजकोषीय अनुशासन को बरकरार रखने, विनिर्माण क्षेत्र और रोजगार को बढ़ावा देने के उपायों को शामिल किए जाने की उम्मीद है। बजट पेश होने से पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शिव मंगल राही ने कहा, मैं आइटी सेक्टर में प्राइवेट सेक्टर का कर्मचारी हूं। पिछली बार सरकार ने हमें बड़ी राहत दी थी। मुझे इस बार भी हमारे लिए कुछ उम्मीद है, कि टैक्स स्लैब में कुछ छूट मिले और नया टैक्स सिस्टम और भी बेहतर बनाया जाए। उम्मीद है कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुविधाओं में सुधार होगा, इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरी है। मुझे लगता है कि सरकार महंगाई के बारे में भी कुछ करेगी।

sv news


एक अन्य पैसेंजर ने कहा, श्मुझे बजट से बहुत उम्मीदें हैं। पिछले साल का बजट बहुत अच्छा था। उन्होंने इनकम टैक्स स्लैब को रिवाइज किया था, जिससे मिडिल क्लास को फायदा हुआ। मौजूदा भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए बजट बहुत जरूरी हो जाता है। भारत खुद को एक सॉफ्ट पावर के तौर पर पेश करता है।  वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी अपने घर से वित्त मंत्रालय के लिए रवाना हो गए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी। 

पुरी(ओडिशा)रू विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने केंद्रीय बजट 2026 की प्रस्तुति का स्वागत करते हुए रेत कलाकृति बनाई। समाजवादी पार्टी प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। अखिलेश यादव केंद्रीय बजट पेश होने के दौरान संसद में मौजूद रहेंगे। 

उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बजट से पहले अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि यह बजट विकास को आगे बढ़ाएगा। बजट में अधिक से अधिक रोजगार सृजित करने के प्रावधान भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। मुझे उम्मीद है कि कारोबार बढ़ेगा। बजट 2026 में विकास की गति बनाए रखने, राजकोषीय अनुशासन को बरकरार रखने, विनिर्माण क्षेत्र और रोजगार को बढ़ावा देने के उपायों को शामिल किए जाने की उम्मीद है। इस बार के बजट में विशेष तौर पर ऐसे उपायों पर नजर होगी, जो अमेरिकी टैरिफ समेत वैश्विक व्यापारिक संघर्षों से अर्थव्यवस्था को बचा सकते हैं।

रविवार के दिन भी शेयर बाजार में भी नियमित लाइव ट्रेडिंग सेशन होगा। वित्त मंत्री 11 बजे से बजट पेश करेंगी। इससे पहले नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने अपने एक सर्कुलर में रविवार, 1 फरवरी 2026 को बजट वाले दिन शेयर बाजार सुबह 9.15 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक खुले रहने दी जानकारी साझा की। 

वित्त मंत्री लगातार नौंवी बार बजट पेश करने का बना रहीं रिकॉर्ड

सीतारमण अगले वित्त वर्ष में बजट पेश कर कर लेंगी पूर्व पीएम मोरारजी देसाई की बराबरी

पीएम मोरारजी देसाई ने 10 बार पेश किया बजट

सीतारमण इंदिरा गांधी बजट पेश करने वालीं दूसरी महिला

पूर्व में पीएम रहते हुए इंदिरा गांधी ने पेश किया था बजट

मोदी सरकार के इस बजट 2026 से लोगों की काफी उम्मीदें हैं। करदाताओं, किसानों, युवाओं और निवेशक सभी को बड़े एलानों का इंतजार है। आर्थिक सर्वे 2025-26 के अनुसार भारत की थ्ल्27 वृद्धि 6.8ः से 7.2ः के बीच रह सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad