Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

125 करोड़ देशवासी, बजट से 10 बड़ी उम्मीदें

sv news


नई दिल्ली। बजट 2026 को लेकर चला आ रहा करोड़ों देशवासियो का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में बजट (ठनकहमज 2026-27 स्प्टम् न्चकंजमे) पेश करेंगी। खास बात है कि वे वित्त मंत्री के तौर पर लगातार 9वां बजट पेश करने जा रही है। इस बजट में टैक्स से लेकर सोशल स्कीम तक कई मोर्चों पर सरकार अहम घोषणाएं कर सकती है।

वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को बजट पेश किए जाने की जानकारी देंगी। इसके बाद सुबह सवा 10 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी जिसमें आम बजट को मंजूरी प्रदान की जाएगी, और फिर 11 बजे लोकसभा में बजट 2026 पेश किया जाएगा।

लोकसभा में बजट भाषण के एक से डेढ़ घंटे तक चलने की उम्मीद है। इसमें आगामी वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की खर्च योजनाएं, कर प्रस्ताव और नीतिगत दिशा-निर्देशों की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी। सरकार इस पूरे भाषण को लाइव और बाद में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जनता के लिए उपलब्ध कराएगी।

वित्त मंत्री का बजट भाषण आप, संसद टीवी का आधिकारिक यूट्यूब चौनल, प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) का यूट्यूब चौनल, डीडी न्यूज चौनल व अन्य प्राइवेट न्यूज चौनल पर देख सकते हैं।

बजट 2026 से पहले उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास को गति देगा और अधिक रोजगार के अवसर पैदा करेगा, साथ ही व्यापार वृद्धि को भी बढ़ावा देगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच चुकी हैं। सुबह 9.00 बजे वित्त मंत्रालय के बाहर वित्त मंत्री और उनकी बजट टीम का पारंपरिक फोटो सेशन होगा।

टैक्स स्लैब में छूट मिले, न्यू रिजीम को बेहतर बनाए सरकार

बजट 2026 से देश के आम आदमी को बड़ी उम्मीदें हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने न्यूज एजेंसी से कहा, मैं आईटी सेक्टर में निजी क्षेत्र का कर्मचारी हूं। पिछली बार सरकार ने हमें काफी राहत दी थी। मुझे उम्मीद है कि इस बार भी हमें कुछ राहत मिलेगी, टैक्स स्लैब में कुछ छूट दी जाएगी और नई टैक्स व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा।

बजट 2026 में सरकार का फोकस घरेलू और विदेशी निवेश को आकर्षित करने पर हो सकता है। इसके लिए नियमों को सरल बनाने और संरचनात्मक सुधारों को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं।

सुबह 11.00 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होगी। इसके बाद वित्त मंत्री बजट भाषण प्रस्तुत करेंगी। भाषण के शुरुआती हिस्से में सरकार की उपलब्धियों और अहम आंकड़ों का उल्लेख होगा। बजट भाषण खत्म होने के बाद दोपहर 1.00 से 2.00 बजे के बीच वित्त मंत्री पत्रकार सम्मेलन कर बजट की प्रमुख घोषणाओं की जानकारी देंगी।

सुबह 9.30 बजे वित्त मंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर बजट दस्तावेज प्रस्तुत करेंगी। सुबह 9.50 बजे वित्त मंत्री संसद भवन पहुंचेंगी। यहां पहला मीडिया फोटो सेशन होगा। सुबह 10.15 बजे प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी, जिसमें बजट को औपचारिक मंजूरी दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad