Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

फेसबुक पर कैबिनेट मंत्री नंदी की पत्नी को धमकी, एफआईआर दर्ज

 

sv news


पोस्ट पर कमेंट में लिखा, 'पुष्पमाला संभालकर रखना, नंदी की…सजाने हेतु शीघ्र ही काम आयेगा'

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यूपी के कैबिनेट मिनिस्टर नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता को फेसबुक पर धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फेसबुक पर उनकी पोस्ट पर एक आईडी से कमेंट कर धमकी दी गई। इसमें मंत्री नंदी के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखकर धमकाया गया। पूर्व महापौर की सोशल मीडिया प्रभारी की तहरीर पर मामला दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मामले में तहरीर पानदरीबा कोतवाली की रहने वाली पूनम अग्रवाल की ओर से दी गई है। तहरीर में उन्होंने बताया, मैं प्रयागराज की लगातार दो बार महापौर रही एवं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री अभिलाषा गुप्ता नन्दी की मीडिया/सोशल मीडिया प्रभारी हूं।। पूर्व महापौर की ख्याति एक कर्मठ, परिश्रमी एक समर्पित जनसेवक के रूप में है। उनकी सामाजिक एवं सार्वजनिक गतिविधियां जनमानस तक पहुंचाने का सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है।

दो-तीन दिन से कर रहा कमेंट

वर्तमान में उनके फेसबुक पर 3 लाख 57 हजार फाॅलोअर हैं। ऐसे ही इंस्टाग्राम और एक्स पर भी लाखों की संख्या में फॉलोअर हैं। दो-तीन दिन से शैलेश श्रीवास्तव नाम की फेसबुक आईडी से पूर्व महापौर के विभिन्न फेसबुक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बेहद आपतिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं।

एक टिप्पणी में यह लिखा

इनमें से ही एक टिप्पणी में 'अभिलाषा अब यह पुष्पमाला इत्यादि सभाल कर रखना, नन्दी की … सजाने हेतु शीघ्र ही काम आयेगा' लिखा गया। इस आईडी के एड्रेस सेक्शन में पुणे महाराष्ट्र और इलाहाबाद अंकित है। प्रोफाइल लाॅक है, जिससे विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।

गहरे षड्यंत्र की आशंका

इस प्रकार की स्तब्ध करने वाली टिप्पणी घोर मानसिक आघात एवं कष्ट पहुंचाने वाली है। आशंका है कि यह किसी गहरे षड्यंत्र एवं प्रायोजित योजना का हिस्सा है। ज्ञात हो कि पूर्व महापौर के पति एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी पर 12 जुलाई 2010 को आरडीएक्स रिमोट बम से प्राणघातक हमला हो चुका है।

उस वीभत्स हमले में एक वरिष्ठ पत्रकार और एक गनर की मौत हो गई थी। उक्त प्रकरण में प्रचलित मुकदमे का ट्रायल चल रहा है और अब सुनवाई बिल्कुल अन्तिम चरण में हैं। ऐसे संवेदनशील समय में इस प्रकार की टिप्पणियों की गहन विवेचना व कार्रवाई आवश्यक है। इसकी पृष्ठभूमि में मुकदमे के आरोपियों पर सम्भावित कार्रवाई की हताशा से उपजा सुनियोजित षड्यंत्र हो सकता है।

पुलिस अफसर बोले

डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिस आईडी से पोस्ट किया गया, उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad