Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

यूपी पीसीएस 2024: मेंस रिजल्ट घोषित:2719 अभ्यर्थी हुए पास

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपी पीएससी-2024 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कुल 2719 अभ्यर्थी पास हुए हैं। अब ये छात्र इंटरव्यू देंगे। कुल 24 प्रकार के पदों के लिए 947 की भर्ती होगी।

बता दें कि मुख्य परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इसके लिए लखनऊ और प्रयागराज में सेंटर बनाए गए थे। PCS 2024 प्री के लिए कुल 5,76,154 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 2,43,111 अभ्यर्थी पहले सत्र में, जबकि 2,41,359 अभ्यर्थी दूसरे सत्र में शामिल हुए थे।



प्री का रिजल्ट मार्च 2025 में जारी किया गया था। इसमें से 15,066 अभ्यर्थियों ने मेन्स के लिए क्वालीफाई किया था। मेन्स परीक्षा में 13776 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पीसीएस 2024 के लिए कुल 947 पद भरे जाएंगे। इसमें 60 पदों पर केवल लिखित परीक्षा के आधार पर चयन होना है। इन पदों का परिणाम अंतिम चरण परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपी पीएससी-2024 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 60 रिक्तियों को छोड़कर 887 रिक्तियों पर लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन होना है। इंटरव्यू के लिए अलग से सूचना दी जाएगी। यह जानकारी यूपी लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार ने दी है।

हाईकोर्ट में लंबित मामलों से जुड़े अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोका गया

इस परीक्षा से संबंधित कुल 15 याचिकाएं इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं। इनसे जुड़े अभ्यर्थियों का रिजल्ट फिलहाल घोषित नहीं किया गया है। इन अभ्यर्थियों का रिजल्ट हाईकोर्ट के आदेश के अधीन रहेगा। उत्तर प्रदेश के बाहर की महिला अभ्यर्थियों का रिजल्ट उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दायर विशेष अपील संख्या-475 (डी)/2019 में हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।


रिजल्ट से जुड़ी आगे की जानकारी अलग से जारी होगी

मुख्य परीक्षा के आधार पर सफल घोषित अभ्यर्थी जिन-जिन पदों के लिए सफल हुए हैं, उन पदों से संबंधित अधिमान्यता और रिजल्ट से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग द्वारा अलग से जारी की जाएगी।

रिजल्ट वेबसाइट पर उपलब्ध, अंक बाद में जारी होंगे

परीक्षा का रिजल्ट आयोग कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दिया गया है। यह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। अभ्यर्थियों के नंबर और कट-ऑफ अंक अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद जारी किए जाएंगे। इसलिए नंबर और कट-ऑफ से संबंधित जानकारी के लिए सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन न करने की अपील की गई है।

आगे क्या ? कैसे किया जाएगा चयन, जान लें...

आयोग ने स्पष्ट किया है कि इंटरव्यू की तारीख और कार्यक्रम को लेकर अलग से सूचना जारी की जाएगी। परीक्षा का रिजल्ट यूपी लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार की ओर से घोषित किया गया है। पीसीएस परीक्षा राज्य की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक परीक्षाओं में मानी जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad