Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

हाईस्कूल गणित में कैसे अच्छे अंक प्राप्त करें, क्या तैयारी करें?

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। हाईस्कूल की गणित विषय में अच्छे अंक लाने के लिए आवश्यक है कि पाठयक्रम को छोटे-छोटे हिस्सों में विभाजित कर तैयारी करें। नए अध्याय को शुरू करने से पहले सभी परिभाषाओं, सूत्रों के संक्षिप्त नोट्स बना कर उन्हें याद कर लें। ऐसा करने से विषय को दोहराना आसान होगा।

पीएमश्री जीआइसी की पूजा पटेल के टिप्स

पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज (जीआइसी) की शिक्षक पूजा पटेल के अनुसार गणित का प्रश्नपत्र का पूर्णांक 100 अंक का होता है। इसमें 70 अंक की लिखित परीक्षा और 30 अंक का आंतरिक मूल्यांकन या प्रोजेक्ट कार्य शामिल है। प्रश्नपत्र का पूर्णांक 70 अंक रहेगा। इसमें 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न तथा 50 अंक के वर्णनात्मक (अति लघु ,लघु और दीर्घ उत्तरीय ) प्रश्न शामिल हैं।

संबंधित चित्र साफ एवं नामांकित करते हुए बनाएं

उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि यदि त्रिकोणमिति में ऊंचाई व दूरी से संबंधित प्रश्न पूछा जाता है तो हल करने से पहले उससे संबंधित चित्र साफ एवं नामांकित करते हुए बनाएं। अपनी उत्तर पुस्तिका में हल करने से पहले उस प्रश्न का प्रश्न नंबर जरूर लिखें। मेंसुरेशन संबंधित सभी सूत्रों को लिख कर याद करें। त्रिकोणमिति से संबंधित सभी सर्वसमिकाओं को अवश्य याद कर लें। सांख्यिकी से संबंधित सूत्र भी याद करना आवश्यक है। 

महत्वपूर्ण बातें

- गणित के किसी भी अध्याय को मौखिक याद करने के साथ उसे लिख कर समझें।

- बीजगणित से सबसे अधिकतम 18 अंक के प्रश्न आते हैं।

- सांख्यिकी तथा प्रायिकता से 12 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं।

- ज्यामिति से 10 अंक, त्रिकोणमिति से 10 अंक तथा मेंसुरेशन से 10 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।

- संख्या पद्धति से पांच अंक और निर्देशांक ज्यामिति से पांच अंक के प्रश्न रहेंगे।

- अभ्यास प्रश्न के साथ साथ उदाहरण भी हल करें।

- परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका के बाएं पेज पर रफ कार्य करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad