नई दिल्ली। भारतीय टीम इन दिनों टी20 विश्व कप 2026 खेलने में व्यस्त है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (ठब्ब्प्) के सचिव देवजीत सैकिया ने विराट कोहली और मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच संबंधों पर बात की।
पिछले कुछ महीनों से कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि गंभीर और कोहली के बीच अच्छे संबंध नहीं हैं। ऐसी अटकलें हैं कि टीम प्रबंधन वनडे विश्व कप 2027 को ध्यान में रखते हुए सीनियर बल्लेबाज की जगह युवा खिलाड़ी को मौका देने का विचार कर रहा है।
मैंने उन्हें कभी लड़ते नहीं देखा
इंडिया टुडे पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान सैकिया ने कहा, ष्मैंने उन्हें कभी लड़ते नहीं देखा। उनके बीच बहुत अच्छे और सौहार्दपूर्ण संबंध हैं, क्योंकि जब वे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं तो मैं उनके साथ होता हूं।ष् भारतीय टीम में हाल ही के समय में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। शुभमन गिल को टेस्ट और फिर वनडे की कप्तानी सौंपी गई। उन्होंने रोहित शर्मा की जगह ली।
विश्व कप खेलना अभी तय नहीं
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही अगले वनडे विश्व कप में खेलने को लेकर नॉन कमिटेड हैं। अटकलों के बावजूद रोहित-विराट ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 खेली और खुद को साबित किया। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में दोनों बल्लेबाज शानदार फॉर्म में भी नजर आए।
सैकिया ने बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट द्वारा विराट कोहली को टीम से बाहर करने की कोशिशों से जुड़ी अफवाहों पर भी बात की। बीसीसीआई सचिव ने कहा कि कोई भी प्राधिकरण कोहली जैसे कद के खिलाड़ी को उनके करियर से संबंधित फैसले लेने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, कोई भी विराट कोहली जैसे कद के खिलाड़ी को बदलने या कोई फैसला लेने के लिए मजबूर नहीं कर सकता।
विराट का बल्ला चल रहा
कोहली पिछले कुछ महीनों से शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अपनी पिछली सात वनडे पारियों में 616 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 123.2 और स्ट्राइक रेट 108.64 रही है। पिछले 7 मैच में कोहली ने 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए है। पूर्व भारतीय कप्तान जुलाई 2026 में इंग्लैंड दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे।
दूसरे मुकाबले के लिए दिल्ली पहुंची भारतीय टीम गई कोच गौतम गंभीर के घर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का जीत के साथ आगाज करने वाली भारतीय टीम अब अपने दूसरे मैच के लिए रविवार को दिल्ली पहुंची। रात में भारतीय टीम हेड कोच गौतम गंभीर के घर पहुंची। गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी और बेटियों के साथ सभी प्लेयर्स और स्टाफ का गर्मजोशी से स्वागत किया।
अपने दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया का सामना नामीबिया से होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 12 फरवरी को खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इस मुकाबले को जीतकर जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।
भारत ने जीता पहला मैच
अपने पहले मुकाबले में शनिवार को भारतीय टीम ने अमेरिका को 29 रन से मात दी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम बुरी तरह फेल नजर आई थी। सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेलकर भारत को फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया। सूर्या ने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए।
कप्तान ने लगाया अर्धशतक
स्काई की इस पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए थे। जवाब में अमेरिका टीम निर्धारित ओवर में 132 रन ही बना सकी। जीत के बाद भारतीय उप-कप्तान अक्षर पटेल का मानना है कि उनके टॉप-ऑर्डर का जल्दी विकेट गंवाना, एक अच्छा अनुभव था।
भारत का पलड़ा भारी
भारत और नामीबिया के बीच अब तक 1 ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया है। इस दौरान बाजी भारतीय टीम ने मारी है। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में दोनों टीम टकराई थीं। इस मुकाबले में भारत ने नामीबिया को 9 विकेट से शिकस्त दी थी। मुकाबले में केएल राहुल और रोहित शर्मा ने अर्धशतक लगाया था। अरुण जेटली स्टेडियम में प्रदर्शन की बात करें तो भारत ने इस मैदान पर 4 टी20 इंटरनेशल मैच खेले हैं। इस दौरान टीम इंडिया को 2 में जीत मिली है और 2 में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है।
भारत टीम
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर।
