Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कपसेठी पुलिस द्वारा 03 नफर पशु तस्कर गिरफ्तार

sv news

01 अदद पिकअप (मैजिक) वाहन से 02 राशि गोवंश, नशीला लिक्विड व चाकू बरामद

वाराणसी (स्वाति गुप्ता)। 18 फ़रवरी की रात्रि में थाना कपसेठी पुलिस के उ0नि0 रवि प्रकाश सिंह, उ0नि0 करुणा सागर तिवारी तथा उनकी पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गैरहा के पास एक मैजिक वाहन संख्या UP 62 AT 3674 को रोककर चेक किया गया।

वाहन चालक ओम यादव पुत्र रमेश यादव, निवासी ग्राम भुलईपुर, थाना चौरी, जनपद भदोही, उम्र 19 वर्ष सहित वाहन में सवार मनोज यादव उर्फ संतोष यादव पुत्र झिम्मल यादव, उम्र 31 वर्ष एवं मिथलेश यादव उर्फ दीना यादव पुत्र कमलाशंकर यादव, दोनों निवासी ग्राम भुलईपुर, थाना चौरी, जनपद भदोही को पकड़कर वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 02 अदद गोवंश, 01 शीशी नशीला लिक्विड मय सिरिंज/सुई (जिसका प्रयोग गोवंश को बेहोश करने हेतु किया जाता है) तथा 01 अदद रस्सी (गोवंश को बांधने हेतु) बरामद की गई। अभियुक्त मनोज यादव उर्फ संतोष यादव के कब्जे से 01 अदद नाजायज बाका (चाकू) भी बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कपसेठी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0– 030/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उक्त वाहन के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत भी कार्रवाई की गई है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण ने बताया कि वे गोवंश को वध हेतु बेचने के लिए ले जा रहे थे। उन्होंने स्वीकार किया कि वे एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं, जो आसपास के क्षेत्रों से गोवंशी पशुओं को एकत्र कर इस मैजिक वाहन में लादकर बिहार में अलग-अलग स्थानों पर ठेकेदारों को वध हेतु बेचते हैं तथा प्राप्त धनराशि को आपस में बांटकर अपने एवं अपने परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad