Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

एम वी कॉन्वेंट स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव संपन्न

sv news

डॉ. वाचस्पति ने सराहा तीन सौ विद्यार्थियों की प्रतिभा, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन की मेहनत को बताया अनुकरणीय 

प्रयागराज (राजेश सिंह)।  गुरुवार को यमुनानगर क्षेत्र के बारा तहसील अंतर्गत कनक नगर शंकरगढ़ स्थित एम वी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज में वार्षिकोत्सव अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बारा विधायक डॉ. वाचस्पति की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। उनके आगमन पर विद्यालय प्रबंधन,शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. वाचस्पति और मधुपति के द्वारा दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। मंच पर डॉ. वाचस्पति पूरे समय उपस्थित रहकर बच्चों की प्रस्तुतियों का उत्साहवर्धन करते रहे और हर प्रस्तुति के बाद तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। विद्यालय के लगभग तीन सौ विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हे बच्चों के आकर्षक नृत्य, देशभक्ति समूह गान, सामाजिक विषयों पर आधारित नाटक, पर्यावरण संरक्षण और बेटी शिक्षा पर प्रेरक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।अभिभावकों की भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। बच्चों के माता-पिता ने गर्व के साथ अपने बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा और विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रशंसा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. वाचस्पति ने कहा कि एम वी ग्रुप द्वारा संचालित यह शिक्षण संस्थान क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत लगभग तीन सौ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों को बधाई दी कि वे बच्चों की शिक्षा के प्रति सजग हैं। आगे उन्होंने कहा कि इस प्रकार के वार्षिकोत्सव बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मंच संचालन कौशल को विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन देना ही सच्ची सफलता है। विधायक डॉ. वाचस्पति के मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी ने बताया कि एम वी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज शिक्षा के साथ-साथ प्रतिभा निखारने और संस्कार निर्माण का सशक्त केंद्र बन चुका है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मधुपति का जन्मदिन भी विद्यालय स्टाफ के साथ मनाया गया। प्रमुख रूप से प्रगति आर्या, प्रकृति आर्या, आकृति आर्या, प्रधानाचार्य शैली मालवीया, दीपक मिश्रा, कृति सिंह, हर्षिता, पूनम, कृतिका, स्वाती, शैलेश, आबिद, जया, सुनीता, काजल, अर्चना सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अभिभावक गण मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad