Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

महाशिवरात्रिः मनकामेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था, लगे जयकारे

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। देवाधिदेव महादेव की अराधना के महापर्व महाशिवरात्रि पर संगमनगरी में भोले भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। यमुना तट पर स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर और अरैली में स्थित श्री सोमेश्वर महादेव समेत सभी शिवालयों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही।

देवाधिदेव महादेव की अराधना के महापर्व महाशिवरात्रि पर संगमनगरी में भोले भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। यमुना तट पर स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर और अरैली में स्थित श्री सोमेश्वर महादेव समेत सभी शिवालयों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। भोर से ही पूजन अर्चन के लिए भक्तों की भीड़ पहुंचने लगी। मनकामेश्वर मंदिर में भक्तों की सर्वाधिक भीड़ लगी रही। मान्यता है कि वनवास काल के दौरान भगवान श्री राम ने इनकी पूजा की थी। संगम क्षेत्र में होने के कारण सर्वाधिक भीड़ का दबाव इसी मंदिर पर रहता है। यहां सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। 

sv news

जलाभिषेक के लिए घंटों खड़े रहे कतार में

श्री मनकामेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्त घंटों कतार में खड़े रहे। भक्तों ने गंगा जल, शहद, दूध, पंचामृत, जौ, बैर, आम के बौर, गेहूं की बाली, रोली, धतूरा, भांग, बेल बत्र, तिल, घी, शक्कर, दही, मंदार, दूर्वा, पान का पता, सुपाड़ी, लौंग, इलायची और अबीर का अर्पण किया। भोर से ही शुरू हुई भोले की अराधना दिन भर चलती रही। चौफटका स्थित श्री अनंत माधव स्थित शिव मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। यहां पर भक्तों ने भगवान शिव के साथ देवगिरि हनुमानजी के दर्शन पूजन भी किए। मंदिर पर भक्तों को ठंडाई का प्रसाद वितरण किया गया। 

कानपुर रोड पर चौफटका स्थित श्री अनंत माधव मंदिर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर महादेव की पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पर सुबह से ही भीड़ है। मंदिर परिसर में ही फूल, माला, धतूरा और मदार के दुकाने लगी हैं। हर हर महादेव के उद्घोष के साथ भक्त दर्शन पूजन कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad